13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस जिले के शराब माफियाओं की संपत्ति जब्त करेगी पुलिस

एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले भर में ऐसे शराब माफियाओं को चिन्हित किया जा रहा है, जिन्होंने गलत तरीके से संपत्ति अर्जित कर रखी है।

2 min read
Google source verification
SSP Firozabad

फिरोजाबाद। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद पुलिस अधिकारी भी सख्त हो गए हैं। मुख्यमंत्रयोगी आदित्यनाथ और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने भी अराधियों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त आदेश दिए हैं। इसीका असर है कि पुलिस महकमें में हर रोज नए आदेश पारित किए जा रहे हैं। कभी हिस्ट्रीशीटरों की कुंडली खंगाली जाती है तो कभी सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरूद्ध अभियान छेड़ दिया जाता है।

अब संपत्ति जब्त करने की होगी कार्रवाई

एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि जिले भर में ऐसे शराब माफियाओं को चिन्हित किया जा रहा है, जिन्होंने गलत तरीके से संपत्ति अर्जित कर रखी है। शराब माफियाओं को किसी भी सूरत में पुलिस बख्शने के मूड में नहीं है। अभी तक जिन-जिन शराब माफियाओं के विरूद्ध मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्हीं को आधार बनाकर पुलिस आगे की रूपरेखा तैयार कर रही है।


कुर्की की भी होगी कार्रवाई

करीब तीन माह पूर्व पुलिस ने उसायनी से करीब 52 लाख रूपए की शराब और ट्रक बरामद किया था। शराब को ट्रक के अंदर छिपाकर रखा गया था। हालांकि शराब माफिया उस समय पुलिस से बचकर भाग निकला था। उसके विरूद्ध पुलिस ने नोटिस चस्पा कर कोर्ट में कुर्की करने की अपील दाखिल की है। पुलिस शराब माफिया की कुर्की करने की तैयारी कर रही है। शराब माफिया के ठिकानों पर भी पुलिस ने नोटिस चस्पा कर दिए हैं।


बदमाशों की कुंडली भी खंगाल रही पुलिस

जिले भर में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य को लेकर पुलिस पकड़े जाने वाले बदमाशों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई करने के मूड़ में है। चोरी, लूट, डकैती जैसी घटनाओं में पकड़े जाने वाले शातिरों के विरूद्ध भी पुलिस संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करने जा रही है। एसएसपी की इस कार्रवाई से शराब माफियाओं के अलावा बदमाशों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।

ये भी पढ़ें

image