10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑक्सीजन बढाने को जिले में बढ़ेगा हरियाली का ग्राफ लगेंगे 38 लाख पौधे

- डीएम के अनुमोदन के बाद वृहद स्तर पर पौधे रोपे जाने का लक्ष्य, ऑक्सीजन बढ़ाने को उठाया जा रहा कदम।

less than 1 minute read
Google source verification
Plant

Plant

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। कोरोना काल के बीच आॅक्सीजन की कमी से जूझ रहे लोगों को राहत देने के लिए इस बार वृहद स्तर पर पौधे लगाने की तैयारी है। जिले में 38 लाख पौधे रोपे जाएंगे, जिनकी देखरेख कर हरियाली बढ़ाने में सहयोग किया जाएगा। इनसे आॅक्सीजन को बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें—

विश्व परिवार दिवस: कोरोना काल में अपनों के साथ खड़ा है यह 40 लोगों का परिवार, कोरोना की नो एंट्री

हरा—भरा होगा पर्यावरण
जुलाई और अगस्त माह में बारिश का समय होता है। इस मौसम में लगाए गए अधिकतर पौधे हरियाली बढ़ाने में मददगार होते हैं। वर्ष 2021 में 38 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लगातार हो रहे सड़क और पुल निर्माण में पेड़ों का कटान किया जाता रहा है। इसके चलते पेड़ों की संख्या लगातार कम होती चली गई। नतीजन, पर्यावरण में आॅक्सीजन की मात्रा कम होती चली गई। इस कोरोना काल में आॅक्सीजन संकट के चलते कई लोगों की जान चली गई।

विभिन्न विभागों को दी जिम्मेदारी
आॅक्सीजन की कमी न रहे इसलिए पर्यावरण पर अधिक जोर दिया जा रहा है। प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विगत वर्ष 32 लाख 700 पौधे लगाने का लक्ष्य था लेकिन इस वर्ष इसे बढ़ाकर 38 लाख 3791 कर दिया गया है। पौधे लगाने के लिए 26 विभागों की जिम्मेदारी तय की गई है। इसमें ग्राम विकास एवं कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता, उद्योग, बेसिक, प्राविधिक, उच्च शिक्षा, श्रम, परिवहन समेत अन्य विभागों को निर्देशित किया गया है। पौधे लगेंगे तो हरियाली बढ़ेगी और आॅक्सीजन संकट समाप्त हो सकेगा।