24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो: विश्व के क्षितिज पर लिया जाएगा इस जिले के छोटे से गांव का नाम, पढ़िए क्या है पूरा मामला

— पूरे देश में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के गांव बाघई का भ्रमण करने आज आ रही विश्व बैंक की टीम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 29 Sep 2018, 8:18 AM IST

Baghai

Baghai

फिरोजाबाद। विश्व के 195 देशों में से मात्र एक उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद की तहसील टूंडला को विश्व बैंक की टीम ने चुना। पूरे देश को छोड़ विश्व बैंक की टीम शनिवार (आज) टूंडला तहसील में आ रही है। नौ सदस्यीय टीम टूंडला के गांव बाघई में कराए गए विकास कार्यो से पूरे देश के विकास कार्यो का आंकलन करेगी। टीम के आने की जानकारी होने पर पूरा जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया था। गांव में लगभग सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। पूरा जिला प्रशासन अंग्रेजी मेहमानों की मेहमानबाजी को लेकर तैयार है।

करीब तीन घंटे रुकेगी टीम
बताते हैं कि विश्वि बैंक की टीम अमेरिका से दिल्ली पहुंच चुकी है। वहां से दोपहर करीब तीन बजे टीम यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते कुबेरपुर पहुंचेगी। वहां से सबसे पहले टूंडला तहसील आएगी और उसके बाद टूंडला क्षेत्र के गांव बाघई पहुुंचेगी। बाघई में ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव में कराए गए विकास कार्यो का जायजा लेगी। टीम करीब तीन घंटे तक टूंडला में रुकेगी। उसके बाद दिल्ली के रवाना होगी। दिल्ली में वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बैठक करेगी।

गांव में पूर्ण हुईं तैयारियां
टीम के आने को लेकर गांव में विगत चार दिन से टीम विकास कार्यो में जुटी हुई थीं। विश्व बैंक के सलाहकार विगत तीन दिन से गांव में डेरा जमाए हुए हैं। बताया जा रहा है कि जहां भी कमियां नजर आ रही हैं। उन्हें दूर किया जा रहा है। अब पूरा गांव लगभग तैयार हो गया है। गांव में शौचालय निर्माण से लेकर नाली, खरंजा और जगह—जगह कूड़ेदान लगवाए गए हैं। डीएम नेहा शर्मा और सीडीओ नेहा जैन द्वारा तैयारियों का निरीक्षण किया जा रहा है। जिससे कोई भी कमी न रह जाए।

दुल्हन की तरह सज रहा गांव
गांव बाघई को दुल्हन की तरह सजाया व संवारा गया है। स्कूलों से लेकर आंगनवाड़ी, सार्वजनिक शौचालय और गांव के अन्य हिस्सों को दुल्हन की तरह सजाया संवारा गया है। गांव में जगह—जगह चूना डलवाया गया है। लोगों को नुक्कड़ नाटक के जरिए खुले से शाौच मुक्त करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।