1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चे जिंदा जले, पिता की हालात नाजुक, देखें वीडियो

Fire in Firozabad: यूपी के फिरोजाबाद जिले में दिल दहला देने वाली घटना घटित हुई। यहां एक झोपड़ी में आग लगने से तीन मासूम बच्चे जिंदा जल गए। जबकि पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। तीन बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मचा है।

2 min read
Google source verification
fire_in_firozabad.jpg

Three Children Burnt Alive Fire in Firozabad: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में शनिवार देर रात एक झोपड़ी तीन बच्चों की चिता बन गई। घटना फिरोजाबाद जिले के जसराना थानाक्षेत्र के गांव खड़ीत स्थित बंजारों की बस्ती की है। देर रात झोपड़ी में आग लगने के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। लोगों ने झोपड़ी के अंदर फंसे परिवार को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक तीन बच्चे और उनके पिता गंभीर रूप से झुलस चुके थे। हालांकि गांव वालों ने काफी मशक्कत के बाद बच्चों की मां को बाहर निकाल लिया। वह मामूली रूप से झुलसी हैं।

दरअसल, फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र के गांव खड़ीत में शनिवार रात करीब 11 बजे बंजारों की बस्ती की एक झोपड़ी में आग लग गई। इस दौरान उसमें सो रहे परिवार को बाहर निकलने का भी मौका नहीं मिला। हादसे में तीन बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई। जबकि पिता की हालत भी गंभीर है। बताया जा रहा है कि डेरा बंजारा में रहने वाले शकील शनिवार रात को खाना खाकर पत्नी नेमजादी, बच्चे अनीश, सामना और रेशमा के साथ झोपड़ी में सोए थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात कारणों से लगी आग ने पूरी झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया।

आग की तेज लपटें उठने पर जागे परिवार ने बचने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन इसमें वे कामयाब नहीं हो पाए। घटना में नेमजादी को छोड़कर चारों गंभीर रूप से झुलस गए। उनकी चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई और एंबुलेंस बुलाकर सभी को ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां अनीश और सामना को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं शकील और रेशमा को आगरा रेफर कर दिया।

आगरा में रेशमा की भी मौत हो गई। शकील के परिवार को प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था। झोंपड़ी के पास ही मकान बन रहा था। दीवारें खड़ी हो गई थीं। लिंटर पड़ना बाकी थी। इसीलिए परिवार झोंपड़ी में सो रहा था। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय ने बताया कि रात एक बजे अस्पताल प्रशासन से सूचना मिलने पर पुलिस को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम गांव पहुंची। पिता की हालत गंभीर है, मां ज्यादा नहीं झुलसी है।

-आगरा से प्रमोद कुशवाहा की रिपोर्ट

Story Loader