
Traffic
फ़िरोज़ाबाद। फ़िरोज़ाबाद ज़िला मुख्यालय पुलिस लाइन में यातायात माह नवंबर 2019 का शुभारंभ किया गया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शहर में जागरूकता रैली निकाली गई। पुलिस लाइन में यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करने एवं दूसरों को प्रेरित करने की शपथ भी दिलाई गई।
सांसद ने किया शुभारंभ
यातायात माह का शुभारंभ सांसद चंद्रसेन जादौन ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। विधायक मुकेश वर्मा व सामाजिक कार्यकर्ता के अलावा आईवे इंटरनेशनल स्कूल, एनसीसी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ज़िला अधिकारी चंद्र विजय सिंह, एसएसपी सचिंद्र पटेल ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के संबंध में जानकारी दी तथा बच्चों के यातायात संबंधी प्रश्नों के उत्तर दिए।
छात्र—छात्राएं भी हुए शामिल
कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई गई कि वह स्वयं यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा अपने परिवारजनों को पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर यातायात उपकरणों एवं सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी देने हेतु पोस्टर बैनर की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम के बाद स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा यातायात नियमों संबंधी स्लोगन लिखी तख्तियां एवं बैनर के साथ एक जागरूकता रैली भी निकाली गई। एसएसपी ने बताया कि यातायात माह नवंबर में प्रत्येक कार्य दिवस पर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के एक स्कूल में यातायात पुलिस द्वारा बच्चों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में एसपी देहात राजेश कुमार एसपी सिटी प्रवल प्रताव सिंह, सीओ ट्रैफिक अजय चौहान सीओ इंदु प्रभा,ओर, प्रभारी यातायात अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
Published on:
01 Nov 2019 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
