पश्चिमी केबिन के पास शुरू हुआ कार्य
टूंडला में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य पश्चिमी केबिन के पास शनिवार से शुरू हो गया। पहले दिन टूंडला में इलाहाबाद के अधिकारियों ने डेरा डाल दिया। इसके लिए सीनियर डीओएम मनू दुबे और एक सीनियर डीएसपी, डीएसपी भी आए हैं। अपनी देखरेख में इन अधिकारियों द्वारा काम को शुरू कराया है। रेल प्रशासन ने इस कार्य के चलते कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट एवं रूट डायवर्ट किया है।