2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

संबन्ध बनाने के लिए जबरदस्ती रहा था पति, पत्नी के इंकार पर दिया तीन तलाक, 10 बच्चों की मां है महिला, जानिए पूरा मामला

— कानून बनने के बाद फिरोजाबाद में तीन तलाक का पहला मामला।— शादी को हो चुके हैं 25 साल।— संबन्ध बनाने के लिए जबरदस्ती कर रहा था पति।

less than 1 minute read
Google source verification
Demo Pic

Demo Pic

फिरोजाबाद। तीन तलाक कानून बनने के बाद मुस्लिम महिलाओं पर पुरुषों की ज्यादती जारी है। हालांकि कानून बनने से महिलाओं का हौसला बढ़ा है और वे इस मामले में खुलकर बोलने लगीं हैं। वीमेन प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज-धारा यू-एस-4 कानून बनने के बाद फिरोजाबाद में तीन तलाक का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। कानून बनने के बाद ब्रजमंडल में मथुरा के बाद ये दूसरा मामला है।

संबन्ध बनाने से किया था इंकार
सुहागनगरी के थाना लाइन पार क्षेत्र में नई आबादी की रहने वाली एक महिला शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे थाने पहुंची और पुलिस को अपनी व्यथा सुनाई। महिला का कहना था कि उसकी 25 साल पहले शादी हुई थी। अब वो 10 बच्चों की मां है। रात में पति संबन्ध बनाने के लिए जबरदस्ती कर रहा था। उसने इंकार किया तो शौहर ने तीन बार तलाक बोल दिया और घर से चला गया। सुबह तक जब पति नहीं लौटा तो पीड़ित महिला थाने पहुंची। महिला का कहना है कि थाने में इंस्पेक्टर नहीं मिले, लेकिन मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी है।

Story Loader