2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद के युवाओं को मुंबई में मंच दिलाएंगे डायरेक्टर रंजीत चौहान

फिरोजाबाद के युवा अब मायानगरी मुंबई में धमाल मचाते नजर आएंगे।

2 min read
Google source verification
Ranjit Chauhan

Film Director Ranjit Chauhan

फिरोजाबाद। शहर के युवा अब मायानगरी मुंबई में धमाल मचाते नजर आएंगे। यहां जल्द ही हिन्दी फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली है। जिसमें फिरोजाबाद के कलाकारों को शामिल किया जाएगा। मुंबई की चमक दमक देख अपने सपनों को पूरे करने के ख्वाब देख रहे सुहाग नगरी के युवाओं के सपने अब साकार होते नजर आएंगे।

सामान्य जीवन पर कहानी
फिल्म डायरेक्टर रंजीत चौहान ने बताया कि अगले महीने हिंदी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। यह फिल्म आज के युवाओं की सोच पर आधारित होगी। जिसमें आज का युवा मुंबई के अंदर फिल्मों में काम करने का सपना देखता है लेकिन मुंबई में कोई सोर्स न होने के कारण देहात में ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करता है।

कला से डायरेक्टर हो जाता है खुश
देहात के युवक की अदाकारी देखकर मुंबई का डायरेक्टर खुश हो जाता है और उसे अपने साथ मुंबई ले जाता है। जहां उसे फिल्म में काम करने का मौका मिलता है और उस मौके को भुनाने के लिए युवक कड़ी मेहनत कर मुंबई में नया मुकाम हासिल करता है। युवक की कलाकारी देख डायरेक्टर खुश हो जाते हैं और उसे आगे भी फिल्मों में काम देने का मन बना लेते हैं।

म्यूजिक वीडियो बना चुके हैं रंजीत
फिल्म डायरेक्टर रंजीत चौहान ने बताया कि वो इस फिल्म के लिए स्थानीय युवाओं को कास्ट करेंगे। हालांकि इस फिल्म के नाम का खुलासा अभी नहीं किया गया है। रंजीत चौहान ने बताया कि वो इससे पहले एक म्यूजिक वीडियो बना चुके हैं। जिसे फिरोजाबाद में ही शूट किया गया। साथ ही वो धारावाहिक और एड फिल्मों में काम कर चुके हैं।







इसके बाद बनाएंगे कॉमेडी फिल्म
एक्जक्यूटिव डायरेक्टर देवेन्द्र प्रताप सिंह देवू ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद वह कॉमेडी फिल्म बनाएंगे। वो कहते हैं कि बदलते परिवेश में लोगों की हंसी गुम हो गई है। लोग अपनी दिनचर्या में इतने व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें हंसने को भी फुर्सत नहीं है। ऐसे में कॉमेडी मूवी लोगों को हंसाने का काम करेगा।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader