
People Sick Food poisoning
फिरोजाबाद। त्रियोदशी संस्कार का खाना खाने के बाद पूरा गांव बीमार पड़ गया। मामला थाना जसराना के गांव नगला टांकन का है। एक दो नहीं, बल्कि गांव में 200 से अधिक लोगों को उल्टी और दस्त होना शुरू हुये, तो अफरा तफरी मच गई। झोलाछापों से कराये गये उपचार पर लाभ नहीं मिला, तो स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी के उपचार की व्यवस्था कराई है।
यहां का है मामला
जसराना के गांव नगला टांकन के रहने वाले राकेश ने अपनी पिता की मृत्यु के बाद त्रयोदशी संस्कार रविवार को किया था। तेरहवीं की दावत खिलाने के लिए गांव के साथ ही आस पास के गांव में भी संदेश पहुंचाया गया था। बताया गया है कि रविवार को दावत होने के बाद अधिक खाना बचने पर लोगों ने सोमवार की सुबह बचे हुए खाने को खाया। खाना खाने के बाद गांव के लोगों की हालत बिगड़ गई। लोग उल्टी और दस्त करने लगे।
फूड प्वाजनिंग का हुये शिकार
बासी खाना खाने से गांव में 200 से अधिक लोगों के बीमार हो गये। सोमवार को लोगों ने झोलाछापों से उपचार कराया। आराम न मिलने पर लोग निजी चिकित्सकों के यहां भी पहुंचे। वहीं कई लोगों की हालत ज्यादा खराब होने पर स्वास्थय विभाग को सूचना दी। गांव में फूड प्वाजनिंग की घटना से स्वास्थ्य विभाग में हडकंप मच गया। सभी बीमारों का इलाज 2 दर्जन से अधिक प्राइवेट और तीन दर्जन सरकारी हॉस्पिटल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम डॉ. केके गुप्ता के नेतृत्व में गांव पहुंची और घर घर जा कर ग्रामीणों को दवाई का वितरण भी किया गया।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .
Published on:
14 May 2019 07:32 pm
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
