7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: इस जिले में महिला चोर सक्रिय, पलक झपकते ही कर देती हैं नगदी पार, इस बार ऐसी फंसी कि पड़ गए लेने के देने

— बैग से नगदी चुरातीं दो महिला चोरों को रंगे हाथ पकड़ा, पिटाई के बाद महिला चोरों को किया पुलिस के सुपुर्द।

less than 1 minute read
Google source verification
Mahila Chor

Mahila Chor

फिरोजाबाद। बैंक से रुपए निकालकर आॅटो से घर जा रही महिला के बैग से दो महिला चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया लेकिन महिला ने उन दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। भीड़ ने पिटाई के बाद महिला चोरों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामले को लेकर पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

दीपा का चौराहा का मामला
थाना क्षेत्र के लाइनपार स्थित नगला रति निवासी राधारानी पत्नी स्व. अमित कुमार सोमवार को सेंट्रल बैंक से 65 हजार रुपए निकालने आई थीं। रुपए बैग में रखकर वह दीपा का चौराहा से लाइनपार के लिए आॅटो में बैठ गईं। तभी आॅटो में दो महिलाएं भी सवार हो गईं। इससे पहले कि आॅटो रवाना होता, महिलाओं ने ब्लेड मारकर रुपए चोरी करने का प्रयास किया लेकिन महिला ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ लिया।

चोरों की कर दी पिटाई
महिला ने शोर मचा दिया, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने महिला चोरों की पिटाई कर दी। हंगामा होता देख पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों महिला चोरों को पकड़कर थाने ले आई। पीड़िता ने बताया कि उन्हें किसी को 50 हजार रुपए देने थे। इसलिए वह बैंक से 65 हजार निकालकर लाई थी। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला चोरों ने अपने नाम दीपमाला और अंजली निवासीगण राजगढ़ मध्य प्रदेश बताया। पुलिस महिला चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

पहले भी पकड़ी गईं महिला चोर
यह कोई पहला मामला नहीं है जब महिला चोर रंगे हाथों पकड़ी गई हों। इससे पहले भी शुक्र बाजार में महिला चोरों को रंगे हाथ पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया गया था। वह महिलाएं भी मध्य प्रदेश की रहने वाली थीं।