22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वीडियो: फिरोजाबाद के पर्यटन को लेकर केन्द्रीय मंत्री का बड़ा बयान, करेंगे ये काम

— एक अस्पताल के उद्घाटन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 29 Oct 2018, 9:51 AM IST

Minister

Minister

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद को पर्यटन स्थल बनाने को लेकर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आगरा से नजदीक होने और यहां के चूड़ी उद्योग को लेकर इस शहर को पर्यटन स्थल घोषित किया जा सकता है। इसको लेकर वह बात करेंगे और आने वाल समय में हर प्रयास किया जाएगा कि इस शहर को पर्यटन स्थल बनाया जा सके।

अस्पताल के उद्घाटन में आए थे केन्द्रीय मंत्री
केन्द्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा. महेश शर्मा ने शहर के यूनिटी अस्पताल का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कम खर्च में एक ही छत के नीचे सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एवं सभी प्रकार के रोगों के इलाज, आयुष्मान भारत में नामित परिवारों का इलाज भाऊ का नगला, मीरा चौराहा स्थित नवनिर्मित यूनिटी हॉस्पीटल में मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें—

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज फिरोजाबाद में, शिक्षा के मंच से साधेंगे लोकसभा चुनाव पर निशाना

पीएम ने सही समय पर उठाया कदम
मीडिया से वार्ता के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. महेश शर्मा ने सीबीआई के सवाल पर कहा केंद्र सरकार द्वारा सही कदम उठाया गया है आरोपों के तुरंत बाद ऐसा कदम उठाया है। जांच पूरी होने के साथ अगला कदम उठाया जायेगा। वहीं फिरोजाबाद को पर्यटन स्थल में शामिल करने के प्रयासों को भी आगे बढ़ाने के साथ ही एयरपोर्ट बनाने की बात पर कहा आगरा में हवाई अड्डा बनाना बेहतर रहेगा, क्योंकि यहां कई सारी अड़चनें आ रही थीं। वहीं महिला उत्पीड़न के बढ़ रहे मामलों पर कहा यह रिपोर्ट उन्होंने देखी नहीं है फिर भी इस पर गौर करेंगे। आगे कहा कि विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। इसके बाद पूरे हास्पीटल का उन्होंने निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें—

इस समाज की बड़े स्तर पर हुई महापंचायत, लिए गए ऐसे निर्णय जिन्हें सुनकर आप भी बजा उठेंगे ताली, देखें वीडियो

ये रहे मौजूद
उनके साथ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में नगर विधायक मनीष असीजा संग मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके दीक्षित, मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. आरके पाण्डेय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका महिला डा. साधना राठौर, मास्टर आॅफ सेरेमनी डा. गौरव अग्रवाल एवं डा. पूनम अग्रवाल की विशेष रूप से मौजूद रही। इसके अलावा शहर के कई चिकित्सक जिनमें डा. एलके गुप्ता, डा. विवेक अग्रवाल, डा. आशुतोष शर्मा, डा. कौशलेंद्र मिश्रा संग काफी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे।