
Temple
फिरोजाबाद। जिस मंदिर को रात्रि में लोग सुरक्षित छोड़कर गए थे। वह मंदिर सुबह क्षतिग्रस्त हालत में मिला। मंदिर को क्षतिग्रस्त देखकर श्रद्धालुओं में रोष छा गया। शहरवासियों ने रोष व्यक्त करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जानकारी जुटाई और कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर श्रद्धालु शांत हुए। लोगों का कहना था कि रात्रि के समय में किसी अज्ञात वाहन ने मंदिर में टक्कर मार दी होगी जिसमें मूर्ति को छोड़कर पूरा मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया।
थाना उत्तर क्षेत्र का मामला
थाना उत्तर क्षेत्र रामलीला चौराहा के पास स्थित पीपल वाले हनुमान जी के मंदिर में बीती देर रात अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे वह काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गया। सुबह वहां से जब आते जाते लोगों का निकलना हुआ तब पता चला। जानकारी होते ही युवा भाजपाई हिमांशु अग्रवाल और मंदिर महंत भी पहुँच गए। अन्य लोगो की भीड़ भी एकत्रित हो गई। वहीं पता चलते ही थाना उत्तर पुलिस भी मंदिर स्थल पर पहुँच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी कर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। फिलहाल मंदिर पर लोगों की भीड़ जुट रही है।
Published on:
10 Feb 2020 01:00 pm

बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
