9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: यदि आप की कार के शीशों पर चढ़ी है काली फिल्म तो उतारकर आएं, वरना आपको हो सकती है परेशानी

— काली फिल्म चढ़ाकर दबरई पहुंचे स्कॉर्पियो सवार पर ठोंका जुर्माना, उतरवाई गई काली फिल्म।

less than 1 minute read
Google source verification

फिरोजाबाद। यदि आप भी कार में शीशों पर काफी फिल्म चढ़ाने के शौकीन हैं तो सतर्क हो जाएं। दबरई आने से पहले इस खबर को पढ़ लें। यातायात नियमों को लेकर पुलिस काफी गंभीर हो गई है। एसएसपी ने स्वयं खड़े होकर चेकिंग कराई तो चार पहिया वाहनों में काली फिल्म चढ़ाकर चलने वालों को भी सबक सिखाया। दबरई पर पहुंचे एक स्कॉर्पियो सवार को एसएसपी सचिन्द्र पटेल ने रूकवा लिया और शीशों पर चढ़ी काली फिल्म को उतरवाकर उस पर 2500 रुपए का जुर्माना लगा दिया।यह देखकर अन्य वाहन स्वामियों के कान खड़े हो गए। लोग दूसरे रास्ते से वाहनों को निकालकर ले गए। एसएसपी ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित चलें।

यह भी पढ़ें—

VIDEO: कंटेनर में भूसे की तरह भरे थे गोवंश, अचानक हुआ ऐसा कि गाड़ी छोड़ भागे आरोपी

आगे भी जारी रहेगी चेकिंग
जिला मुख्यालय पर दिन भर तमाम वाहन स्वामी पहुंचते हैं। अब एसएसपी के निर्देशन पर ऐसे वाहनों की चेकिंग की जाएगी तो यातायात के निसमों का पालन नहीं करते और यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हैं। चार पहिया वाहनों के शीशों पर यदि काली फिल्म चढ़ी मिली तो उनका आॅनलाइन चालान किया जाएगा। साथ ही काली फिल्म भी उतारी जाएगी। दो पहिया वाहन चालकों के हेलमेट न होने पर या तीन सवारी होने पर चालान किया जाएगा। अब यह काम सख्ती से होगा।