16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस के भय से गांव छोड़ गए ग्रामीण, भूख और प्यास से जानवर हो रहे परेशान

— नारखी क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में पानी की समस्या को लेकर पुलिस पर हुआ था पथराव और वाहनों में तोड़फोड़।

2 min read
Google source verification
Makan me tala

पहाड़पुर गांव में ग्रामीणों को समझाते सीओ अभिषेक श्रीवास्तव, तहसीलदार डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह,पहाड़पुर गांव में ग्रामीणों को समझाते सीओ अभिषेक श्रीवास्तव, तहसीलदार डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह,पुलिस की कार्रवाई के भय से गांव छोड़कर गए ग्रामीण के घर पर लटका ताला

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस के भय से ग्रामीण गांव छोड़कर भाग गए हैं। अब उनके दरवाजों पर बंधे जानवर भूख और प्यास से बिलख रहे हैं। तीन दिन पहले ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर पुलिस पर पथराव करते हुए उनके वाहनों में तोड़फोड़ कर दी थी। उसके बाद पुलिस ने दर्जन भर लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, यह थी वजह

एक जून को थाना नारखी क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में ग्रामीणों ने पानी की समस्या को लेकर टूंडला—एटा रोड मार्ग जाम कर दिया था। मौके पर गई पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव करते हुए उनके वाहनों में तोड़फोड़ कर दी थी। पथराव में पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। इस मामले को लेकर पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से एक दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिश दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें—

निवेशकों का 10 करोड़ लेकर रफूचक्कर हुआ था शातिर, पुलिस के हत्थे चढ़ा पूरा परिवार


घरों में लगे हैं ताले
पुलिस के भय से ग्रामीण मकान छोड़कर भाग गए। घरों में ताले लगे हैं तो पशु भूख और प्यास से व्याकुल हो रहे हैं। शुक्रवार को सीओ टूंडला अभिषेक श्रीवास्तव और तहसीलदार डॉ. गजेन्द्र पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि लोग घर छोड़कर न जाएं। पुलिस बेकसूर लोगों से कुछ नहीं कहेगी। जिनके द्वारा पथराव किया गया और तोड़फोड़ की गई है केवल उन्हीं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक किया गया है कि वह घर छोड़कर कहीं न जाएं। अपने—अपने घरों पर रहें। बेवजह किसी को परेशान नहीं किया जाएगा।