बुधवार रात्रि से हो रही बारिश
बुधवार देर शाम से ही बारिश शुरू हो गई थी। रुक-रुककर हुई बारिश ने जहां लोगों को गर्मी में राहत देने का काम किया। वहीं जलभराव की समस्या से लोग परेशान हो गए। क्षेत्र में रात्रिभर बारिश हुई। सुबह बच्चे स्कूल जाने के लिए तैयार हो गए थे। रास्तों में जलभराव हो गया। फिरोजाबाद की गलियां जलमग्न हो गईं। वहीं टूंडला, शिकोहाबाद, सिरसागंज और जसराना समेत अन्य नगरों में जलभराव की समस्या खड़ी हो गई। जलभराव होने के कारण स्कूलों में रेनी डे घोषित कर दिया गया। सुबह भी बारिश लगातार हो रही थी।