10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर की हत्या, खुद पर भी किया हमला

— थाना एका क्षेत्र के गांव दलेरपुर का मामला, एक शादी समारोह में काम करने गई थी पत्नी।

less than 1 minute read
Google source verification
Murder

Murder

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। शादी समारोह में काम करने गई पत्नी पर पति ने चाकू से हमला कर दिया। उसके बाद खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। पत्नी की मौत हो गई जबकि पति का उपचार चल रहा है। पत्नी को चाकू मारने के पीछे पति और पत्नी के बीच विवाद बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद: तेज रफ्तार दौड़ रही कार गाय से टकराकर पलटी दो की मौत, दो घायल

सफाई कार्य करती है पत्नी
पूरा मामला थाना एका क्षेत्र का है। एका के गांव पतारा निवासी सरला देवी का पति कुंवरपाल से विवाद चल रहा है। पति-पत्नी दोनों अलग—अलग रहते थे। भरण पोषण करने के लिए पत्नी सफाई का कार्य करती है। शनिवार को वह गांव दलेरपुर में आयोजित शादी समारोह में सफाई करने के लिए गई थी। जहां पति भी पहुंच गया था। इससे पहले कि पत्नी कुछ समझ पाती उससे पहले ही पति ने चाकू निकालकर पत्नी के पेट में घुसा दिया। उसने कई बार पत्नी पर चाकू से वार किए। महिला की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में जीजा ने शादी से पहले साले को उतारा मौत के घाट, यह है वजह

पति भी हुआ घायल
तभी आरोपी पति ने स्वयं को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। महिला सरला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पति को अस्पताल और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थानाध्यक्ष एका का कहना है कि पति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की है। आरोपी पति भी घायल हुआ है। शव को पोस्टमार्टम को भेजने के साथ ही पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।