ससुराल में की तोडफोड, लूटपाट
जहां उन्होंने घर में तोडफ़ोड़ और लूटपाट कर दी। घर में रखे चूल्हे को तोड़ दिया। पंखे और अन्य सामान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मायका पक्ष अलमारी और बक्शे खोलकर सामान निकालकर ले गए। आस-पास के लोगों ने बताया कि तोडफ़ोड़ करने वाले अपने साथ नगदी और सोने-चांदी के जेवर भी निकालकर ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे मायका पक्ष के लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने पति समेत सास सुशीला देवी, ससुर ताराचन्द्र को हिरासत में लिया है। इस मामले में थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह का कहना है कि नींद की अधिक गोलियां खाने की वजह से महिला की मौत होना बताया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा। फिलहाल पति, सास और ससुर को हिरासत में लिया गया है।