3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिरोजाबाद में गिरी दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत

— थाना जसराना क्षेत्र के गांव सैदपुर का मामला, दीवार तोड़ते समय हुआ हादसा।

less than 1 minute read
Google source verification
Wall

Wall

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के जसराना में दीवार तोड़ते समय एक महिला की मलबे में दबने से मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। इस हादसे में मृतका का पुत्र भी घायल हो गया।

यह भी पढ़ें—

VIDEO: फिरोजाबाद में विद्यालय के अंदर शिक्षिकाओं में चले लात घूंसे, शर्मसार हुआ शिक्षा का मंदिर

जसराना के सैदपुर का मामला
बुधवार को थाना जसराना के गांव सैदपुर में सुबह दीवार तोड़ते समय अचानक दीवार गिर गई। जिसके कारण कार्य कर रही महिला मुन्नी देवी पत्नी लक्ष्मी नारायण दब गई। महिला के दबने से गांव में हड़कंप मच गया। लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। जब तक महिला को मलबे के नीचे से निकाला जाता। महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शब को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। हादसे में बिहारी का पुत्र रजनीश भी घायल हो गया। रजनीश को परिजन उपचार के लिए एटा ले गए। मलबे में दब कर घर का सामान नष्ट हो गया है।

यह भी पढ़ें—

प्रेमिका को लेकर तांत्रिक के पास पहुंचा शख्स बोला पत्नी से दिला दो छुटकारा...तभी पहुंच गई पत्नी फिर...

लापरवाही के चलते हुआ हादसा
कमजोर हो चुकी दीवार को तोड़ते समय अचानक यह हादसा हो गया। लापरवाही का आलम यह रहा कि जिस समय दीवार तोड़ने का काम किया जा रहा था। वहीं महिला समीप खड़ी थी। तभी यह हादसा हो गया और मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Story Loader