11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

पानी की समस्या को लेकर महिलाओं में उबाल, हुआ जमकर हंगामा

थाना उत्तर के टापा कलां में गंदा पानी आने के कारण महिलाओं ने लगाया जाम

2 min read
Google source verification
Water problem

Water problem

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद में पानी की किल्लत बढती जा रही है। पानी न मिलने के कारण गुरूवार को थाना उत्तर के टापा कलां में महिलाओं ने जाम लगा दिया। महिलाओं ने नगर निगम अधिकारियों और मेयर के विरूद्ध जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने नगर निगम प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। दूषित पानी आने के कारण लोग पीने के पानी को परेशान हैं।

कई दिनों से आ रहा दूषित पानी
शहर के बीचों बीच बसे इस टापा कलां के लोगों का कहना है कि नगर निगम द्वारा गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। इस पानी को पीने में दुर्गंध आती है। देखने में ही पानी का रंग बता देता है कि पानी कितना दूषित है। इसके बाद भी नगर निगम अधिकारियों द्वारा इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पानी न मिलने के कारण लोगों को पीने के पानी के लिए दर-दर की ठोंकरे खाने को विवश होना पड रहा है।

गुस्साए लोगों ने लगा दिया जाम
दूषित पानी की शिकायत करने के बाद भी नगर निगम द्वारा इस ओर ध्यान न दिए जाने से परेशान महिलाओं, बच्चों और पुरूषों ने खाली बर्तन सडक पर रखकर जाम लगा दिया। महिलाओं ने नगर निगम अधिकारियों और महापौर नूतन राठौर के विरूद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। जमकर हंगामा हो गया। मौके पर लोगों की भीड जमा हो गई। जाम लगने के कारण दोनों ओर के वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

मौके पर पहुंच गई पुलिस
जाम की सूचना होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जाम खुलवाने के लिए लोगों को काफी देर समझाया लेकिन लोग पानी की समस्या का समाधान न होने तक जाम न खोलने की धमकी दे रहे थे। लोगों का कहना था कि पानी के अभाव में गर्मी में वह परेशान हो रहे हैं। एक भी हैंडपंप ठीक नहीं है। नगर निगम द्वारा सप्लाई किए जाने वाले पानी पर ही सभी लोग निर्भर हैं। वह भी गंदा पानी घरों में भेजा जा रहा है। ऐसे में वह किस प्रकार जीवन यापन कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाओं ने जाम खोला। इस दौरान कडी धूप में लोग जाम में फंसे रहे।