15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुहागनगरी में युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

— थाना दक्षिण क्षेत्र का मामला, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

less than 1 minute read
Google source verification
rape

rape

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में युवक ने युवती को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती की शादी होने के बाद युवक ने युवती के साथ बनाया गया अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें—

पचोखरा पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले 13 चोरों को किया गिरफ्तार

दक्षिण थाना क्षेत्र का मामला
पूरा मामला था दक्षिण क्षेत्र का है। एक गांव में रहने वाली युवती को गांव के ही युवक ने किसी काम के बहाने से अपने घर बुलाया था। जहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके बाद युवती के साथ दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसकी जानकारी युवती को भी नहीं हुई। एक माह पूर्व युवती का विवाह होने पर युवक ने युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। किसी तरह उक्त वीडियो युवती के परिजनों तक पहुंच गया।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में यूरिया मिलाकर तैयार कर रहे थे देशी शराब, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

परिजनों ने कराया मुकदमा दर्ज
वीडियो देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित परिवार युवती को लेकर कोतवाली दक्षिण पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने युवती की मां से तहरीर लेकर आरोपी युवक की तलाश शुरु कर दी है। इस संबंध में कोतवाल दक्षिण सुशांत गौर का कहना है कि पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में उचित कार्रवाई की जाएगी।