10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: सवारियों से खचाखच भरी बस में महिला कंडक्टर के साथ क्या हुआ? थाने पहुंचकर सुनाई दास्तां

UP News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक महिला कंडक्टर थाने पहुंचते ही फूट-फूटकर रोने लगी। इस बीच पुलिसवाले भी उसकी हालत देखकर हैरान रह गए। बाद में पुलिसवालों ने महिला को ढांढस बंधाकर चुप कराया।

less than 1 minute read
Google source verification
Youth beats Female bus conductor crying Rasoolpur police station Firozabad in UP

फिरोजाबाद में यात्रियों से खचाखच भरी बस में महिला कंडक्टर के साथ अभद्रता।

UP News: यूपी के फिरोजाबाद जिले के थाना रसूलपुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक महिला कंडक्टर भागते हुए थाने पहुंची। जब तक पुलिस कुछ समझ पाती, महिला कंडक्टर फूट-फूटकर रोने लगी। इस दौरान थाने में अफरातफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी लगातार उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन महिला कंडक्टर सिर्फ रोये जा रही थी। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने महिला सिपाही को बुलाकर उसे ढांढस बंधाने को कहा। महिला सिपाही ने उसे समझा-बुझाकर किसी तरह संभाला।

रसूलपुर थाने पहुंची औरैया डिपो की महिला बस कंडक्टर ने बताया कि रसूलपुर चौराहे पर सवारियां उतारने के लिए उसने बस रुकवाई थी। दो तीन सवारियां उतरी थीं तब तक चौराहे की रेड लाइट ऑन हो गई। इसपर उसने चालक से बस आगे बढ़ाने को कहा। इसी बीच बस में बैठा फिरोजाबाद निवासी फैयाज महिला कंडक्टर पर भड़क गया। उसने बिना बातचीत महिला कंडक्टर पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं, बीच बचाव करने पहुंचे लोगों से भी आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी। इससे घबराई महिला कंडक्टर बस से उतरकर सीधे थाने जा पहुंची।

कार्यवाहक थाना प्रभारी रसूलपुर सामून अली ने बताया कि महिला कंडक्टर बहुत घबराई हुई थी। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला कंडक्टर की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। सवारी उतारने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था। फिलहाल आरोपी थाने में बैठाया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।