3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टूंडला के युवक की आगरा के खंदौली में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

मुड़ी चौराहे के निकट नाले में पड़ा मिला शव, रस्सी से बांधे गए थे हाथ पैर, मंगलवार शाम को आगरा से हुआ था गायब।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

suchita mishra

•

Updated: 24 May 2018, 3:46 PM IST

फिरोजाबाद। मंगलवार दोपहर घर से गायब युवक का शव खंदौली क्षेत्र में पड़ा मिला। युवक की बदमाशों ने कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। युवक आगरा फॉर्म भरने के लिए घर से निकला था। परिजनों ने पुत्र अपहरण की तहरीर टूंडला कोतवाली में दी थी। तभी से परिजन और पुलिस युवक की तलाश कर रहे थे।

डिजिटल मार्केटिंग का फॉर्म जमा करने गया था
थाना नारखी क्षेत्र के गांव नगला पार निवासी वीरेन्द्र सिंह आगरा में सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ टूंडला थाना क्षेत्र के अलाबलपुर रोड पर रह रहे हैं। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे उनका 23 वर्षीय पुत्र धैर्य प्रताप सिंह आगरा के नेहरू नगर में डिजिटल मार्केटिंग के लिए फार्म जमा करने गया था। फार्म जमा करने के बाद वह घर के लिए चला था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।

देर रात्रि तक नहीं आया घर
जब वह देर रात्रि तक घर वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। बुधवार सुबह परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए कोतवाली में तहरीर दे दी। शाम करीब चार बजे आगरा की खंदौली पुलिस ने एक युवक का शव मुड़ी चौराहा स्थित नाले के पास से बरामद कर लिया। युवक के शव को पुल से नीचे फेंका गया था।

कुल्हाड़ी से कटा हुआ था सिर
बतौर पुलिस युवक की हत्या कुल्हाड़ी से सिर काटकर की गई थी। शव के हाथ, पैर रस्सी से बंधे हुए थे। युवक का आधा सिर कटा हुआ था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अपने पुत्र के रूप में की। परिजन किसी से भी दुश्मनी होने से इंकार कर रहे हैं। पुत्र की मौत के बाद घर में मातम छाया हुआ है। चंद रोज पूर्व मृतक का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इंस्पेक्टर लोकेश भाटी का कहना है कि परिजनों ने अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए तहरीर दी थी जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई। शव खंदौली थाना क्षेत्र में मिलने की जानकारी हुई है।