
घटना के बाद मौके पर जमा पुलिस फोर्स, इंसेट में मृतक का फाइल फोटो
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में लगन सगाई की खुशियां उस समय काफूर हो गईं जब युवक सुबह तड़के आढ़त पर जा रहा था। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
यह भी पढ़ें—
बाइक से जा रहा था आढ़त
फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी पवन पुत्र दिवाकर सिंह निवासी ग्राम रामकुंआ हाल निवासी अरांव रोड सिरसागंज रविवार सुबह चार बजे अपनी आढ़त पर बाइक से जा रहा था। तभी पीछे से बाइक पर आ रहे दो बदमाशों ने उसे बाइक पर चलते समय गोली मार दी। गोली लगते ही युवक नीचे गिर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में आढ़तिया को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
यह भी पढ़ें—
घर में चल रही थी सगाई की तैयारी
परिजनों ने बताया कि आज पवन की सगाई होनी थी। घर में सगाई की तैयारियां चल रही थीं। हलवाई लगे थे तो रिश्तेदार भी घर में आ चुके थे। घर में खुशी का माहौल था कि तभी पवन की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनोंं को पवन की मौत पर भरोसा नहीं हो रहा था। इस मामले में इंस्पेक्टर गिरीश चन्द्र गौतम सिरसागंज का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
Published on:
27 Jun 2021 09:49 am
बड़ी खबरें
View Allफिरोजाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
