फूड

पेट की चर्बी कम करें, इन फ्रैंडली चीजों को डाइट में करें शामिल

Health tips : महिला हो या पुरुष सभी को फ्लैट बेली यानी सपाट पेट की चाहत होती है। यहां हम कुछ ऐसे फूड सुझा रहे हैं, जो आपकी सेहत का खयाल रखने के साथ-साथ आपकी इस चाहत को पूरा करने में भी मददगार साबित होंगे।

2 min read
Jun 21, 2023
Health tips: These friendly things will flatten the stomach

Health tips : महिला हो या पुरुष सभी को फ्लैट बेली यानी सपाट पेट की चाहत होती है। यहां हम कुछ ऐसे फूड सुझा रहे हैं, जो आपकी सेहत का खयाल रखने के साथ-साथ आपकी इस चाहत को पूरा करने में भी मददगार साबित होंगे। सवाल ये है कि ऐसे फूड कौन-कौन से हैं जो स्वाद के साथ आपके सेहत का भी ख्याल रखेंगे।

कुछ ऐसी क्विक रेसिपी (quick recipe) हैं जो झट पट तैयार हो जाती हैं। ये स्वाद सेहत से भरपूर होती हैं। असल में हम बात कर रहे हैं फ्रूट स्मूदी (Fruit smoothie) की। ये आपके भूख को भी मिटाएंगी साथ में वजन (weight loss) को भी धटाने का काम बखूबी करेंगी। तो चलिए जानते हैं उनके बारे में।

लहसुन : कुदरती एंटीबायोटिक और ब्लड शुगर नियंत्रक है। इंसुलिन लेवल कंट्रोल करने पर शरीर में फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है। लहसुन थर्मोजेनिक भी है जो मेटाबोलिज्म बढ़ाता है।

ग्रीन टी : इसमें फ्लेवोनाएड्स होते हैं जो मोटापा कम करने में सहायक होते हैं। इसका ईजीसीजी तत्व वसा को घटाता है।
सोयाबीन व फूलगोभी : इनमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर में कोलेस्ट्रोल घटाता है।

केले से भूख शांत होती है। यह पेट की फैट भी कम करता है।
दालचीनी भी फैट बर्नर है। आधा चम्मच दालचीनी पाउडर एक छोटे गिलास पानी में भिगोकर पांच-दस मिनट बाद छान लें। एक चम्मच शहद मिलाकर नाश्ते से पहले व रात को सोने से पहले लें।
एक कप गर्म पानी में पुदीना, काली मिर्च व एक चम्मच शहद मिलाएं। इसे पांच मिनट रखकर छान लें और चाय की तरह पीएं। मेटाबोलिज्म बूस्ट होगा।

ये हैं वेट लॉस फ्रेंडली स्मूदी weight loss friendly smoothies


Strawberry smoothie स्ट्रॉबेरी स्मूदी
यह स्मूदी ना सिर्फ आपके पेट को भरेगी बल्कि पेट की चर्बी को भी कम करेंगी। इसे आप दही या दूध के सहारे बना सकती हैं। यह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली स्मूदी है।

Avocado एवोकाडो
यह स्मूदी भी बेस्ट होती है बैली फैट कम करने में। इसे बनाने के लिए आप बर्फ, केला, पालक, एवोकैडो, दूध और प्रोटीन पाउडर एक साथ ब्लेंड कर लें। यह भी आपको स्वाद औप सेहत भरपूर देगी. इसमें इसमें 215 कैलोरी, 7 ग्राम चीनी, 8 ग्राम वसा, 22 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 7 ग्राम फाइबर, 13 ग्राम प्रोटीन होता है।

Banana Smoothie बनाना स्मूदी
इसकी स्मूदी पीना भी अच्छा होता है सेहत के लिए। यह बनाने में भी बहुत आसान होता है।आपको पीनट बटर, केला, अल्मंड मिल्क के साथ मिक्सी में चला देना है। बस 2 मिनट के अंदर आपको स्मूदी बनकर तैयार हो जाएगी।

Cucumber and Mango खीरा और आम
इसकी स्मूदी भी बेस्ट होती है, सेहत के लिए. इसको बनाने के लिए आपको खीरा, मिंट, दही और कच्चे आम को एकसाथ मिलाकर पीस लेना है। आप इसमें शहद भी एक चम्मच डालकर मिला सकती है। इससे स्वाद और बढ़ जाएगा।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

Updated on:
04 Nov 2023 05:25 pm
Published on:
21 Jun 2023 12:34 pm
Also Read
View All

अगली खबर