
नई दिल्ली। Lemon Pickle Benefits: विटामिन-सी का मुख्य स्त्रोत कहे जाने वाले निम्बू के फायदों से हम सभी वाकिफ हैं। पेट के कीड़ों अथवा पेट दर्द से निजात पाने, पित्त या कब्ज जैसे विकारों को ठीक करने, भूख बढ़ाने आदि समस्याओं में हमारी दादी-नानी का यही घरेलू नुस्खा सबसे पहले याद आता है। हालांकि निम्बू का उपयोग बहुत से व्यंजनों में भी किया जाता है परंतु अपने मूल रूप में भी यह बेहद गुणकारी है। इसके अलावा हमारे भारतीय व्यंजन में निम्बू से बनने वाला खट्टा-मीठा या चटपटा अचार भी बहुत प्रसिद्ध है। विभिन्न मसालों से बनने वाला यह अचार खाने में काफी स्वादिष्ट होता है। आइए जानते हैं कि एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर निम्बू अचार के क्या-क्या फायदे हैं:
1. कम कैलोरी युक्त होने के कारण वजन घटाने के लिए निम्बू का अचार फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा इसमें प्रयोग होने वाले मसाले जैसे अजवाइन, काला नमक, काली मिर्च, जीरा, मेथी दाना आदि हमारे शरीर से वसा की मात्रा घटाने में मदद करते हैं।
2. विटामिन-सी से भरपूर निम्बू के अचार के सेवन से हृदय रोग के जोखिम को कम किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त विटामिन-सी हमारे शरीर में रक्तचाप को भी नियंत्रित करने में लाभकारी होता है।
यह भी पढ़ें:
3. जो लोग सादा निम्बू नहीं खाना चाहते वह रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए निम्बू के अचार का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि चिकित्सकों द्वारा भी बहुत से शारीरिक रोगों से छुटकारा पाने के लिए प्रतिदिन विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थों को खाने की सलाह दी जाती है।
4. पेट से जुड़ी कई बीमारियों के लिए हमेशा से ही हमारे घरों में सबसे पहले निम्बू का उपयोग होता आ रहा है। कई बार हम जाने-अनजाने बहुत सी तली-भुनी चीजें खा लेते हैं जिससे विषैले पदार्थ उत्पन्न होकर पाचन से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। निम्बू का अचार पाचन तंत्र को मजबूती देने के लिए सहायक होता है और इसमें पाए जाने वाले एंजाइम शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं।
5. बहुत से लोगों को सफर के दौरान उल्टी आने की समस्या काफी परेशान करती है। इस हालत में निम्बू का अचार आपको आराम दे सकता है।
6. दांतो की मजबूती के लिए भी निम्बू या निम्बू के अचार का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। निम्बू में पाया जाने वाला एसिड हमारे दांतो को मजबूती प्रदान करता है।
Updated on:
27 Aug 2021 05:55 pm
Published on:
27 Aug 2021 05:54 pm
बड़ी खबरें
View Allफूड
लाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
