पूर्व फुटबॉलर्स ने 'प्लेयर्स फॉर ह्यूमैनिटी' नाम का ग्रुप बनाया है। इसमें मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। यह सब जरूरतमंदों को खाना-पानी मुहैया करा रहे हैं। इनमें मेहताब हुसैन, सैयद रहीम नबी, डेनसन देवदास, संदीप नंदी और देबब्रत रॉय पूर्व खिलाड़ी मौजूद हैं तो वहीं मौजूदा खिलाड़ियों में से प्रीतम कोटाल, प्रणय हलदर, अरिंदम भट्टाचार्य, प्रबीर दास, सौविक चक्रवर्ती, देबजीत मजूमदार आदि फुटबॉलर मौजूद हैं। इन फुटबॉलरों ने पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री राहत कोष में भी कुछ राशि जमा कराई है।