11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA 2026: कभी सेमीफ़ाइनल में नहीं पहुंचा नॉर्वे, दूसरी बार खिताब जीतना इंग्लैंड का मकसद, वर्ल्ड कप में पहली बार भिड़ेंगी दोनों टीमें

नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार क्वार्टर-फाइनल में पहुंचकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 की एक यादगार कहानी लिखी है। स्टेल सोलबक्केन की टीम 'ग्रुप-आई' में फ्रांस के बाद दूसरे स्थान पर रही और फिर अपने पहले वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबलों में दो बड़ी जीत हासिल कीं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 11, 2026

Soccer players celebrating a goal

गोल के बाद जश्न मनाते हुए इंग्लैंड के खिलाड़ी (फोटो- FIFA )

England vs Norway, FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में रविवार को भारतीय समय के अनुसार देर रात 2.30 बजे से इंग्लैंड और नॉर्वे के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाना है। दोनों टीमें मियामी स्टेडियम में निर्णायक मैच को जीतकर 'अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड' मैच की विजेता के साथ सेमीफाइनल में भिड़ने की तैयारी करेंगी।

नॉर्वे ने पहली बार क्वार्टर-फाइनल में बनाई जगह

नॉर्वे ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार क्वार्टर-फाइनल में पहुंचकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 की एक यादगार कहानी लिखी है। स्टेल सोलबक्केन की टीम 'ग्रुप-आई' में फ्रांस के बाद दूसरे स्थान पर रही और फिर अपने पहले वर्ल्ड कप नॉकआउट मुकाबलों में दो बड़ी जीत हासिल कीं।

एर्लिंग हालैंड पर रहेंगी सब की निगाहें

दोनों मुकाबलों में एर्लिंग हालैंड नॉर्वे के हीरो रहे; जिन्होंने 'राउंड ऑफ 32' में कोटे डी आइवर के खिलाफ देर से विनिंग गोल किया और फिर 'राउंड ऑफ 16' में 5 बार की चैंपियन ब्राजील के खिलाफ दो गोल करके नॉर्डिक देश को टूर्नामेंट में और आगे पहुंचाया।

60 साल से वर्ल्ड कप नहीं जीता इंग्लैंड

वहीं, फीफा वर्ल्ड कप 1966 की चैंपियन इंग्लैंड ने क्रोएशिया, घाना और पनामा से आगे रहते हुए 'ग्रुप-एल' में टॉप किया, लेकिन क्वार्टर-फाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। 'थ्री लायंस' ने 'राउंड ऑफ 32' में डीआर कांगो के खिलाफ एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी की और हैरी केन के दो देर से किए गए गोल की बदौलत 2-1 से जीत हासिल की। ​इसके बाद उन्होंने सह-मेजबान मैक्सिको के खिलाफ 3-2 से जीत दर्ज की, जिसमें जूड बेलिंगहम ने दो गोल किए, जबकि उन्होंने दूसरे हाफ का ज्यादातर समय 10 खिलाड़ियों के साथ खेला था।

इससे पहले नॉर्वे और इंग्लैंड का वर्ल्ड कप में पहले कभी आमना-सामना नहीं हुआ है, लेकिन वे पहले 12 बार एक-दूसरे का सामना कर चुके हैं, जिसमें 1982 और 1994 टूर्नामेंट के क्वालीफाइंग मैच भी शामिल हैं। दोनों देशों के बीच हालिया मुकाबला 2014 में एक इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में हुआ था, जिसे इंग्लैंड ने वेम्बली में वेन रूनी की पेनाल्टी की बदौलत 1-0 से जीता था।

इंग्लैंड की टीम:

गोलकीपर: जॉर्डन पिकफोर्ड, डीन हेंडरसन, जेम्स ट्रैफर्ड।
डिफेंडर: एजरी कोन्सा, निको ओ'रेली, जॉन स्टोन्स, मार्क गुएही, टीनो लिवरामेंटो, डैन बर्न, रीस जेम्स, जेड स्पेंस, जेरेल क्वांसाह।
मिडफील्डर: डेक्लान राइस, इलियट एंडरसन, जूड बेलिंगहैम, जॉर्डन हेंडरसन, कोबी मैनू, मॉर्गन रोजर्स, एबेरेची एजे।
फॉरवर्ड: बुकायो साका, हैरी केन, मार्कस रैशफोर्ड, एंथोनी गॉर्डन, ओली वॉटकिंस, नोनी मडुके, इवान टोनी।

नॉर्वे की टीम:

गोलकीपर: ऑर्जन हास्कजॉल्ड नाइलैंड, एगिल सेल्विक, सैंडर टैंगविक।
डिफेंडर: क्रिस्टोफर वास्बक्क अजेर, फ्रेड्रिक ब्योर्कन, हेनरिक फालचेनर, सोंड्रे लैंगस, टोरबॉर्न हेग्गेम, मार्कस होल्मग्रेन पेडर्सन, जूलियन रायर्सन, डेविड मोलर वोल्फ, लियो ओस्टिगार्ड।
मिडफील्डर: थेलोनियस असगार्ड, फ्रेड्रिक ऑर्स्नेस, पैट्रिक बर्ग, सैंडर बर्ज, ऑस्कर बॉब, जेन्स पेटर हाउज, एंटोनियो नुसा, एंड्रियास शेजेल्डरुप, मोर्टन थोरस्बी, क्रिस्टियन थोरस्टवेट, मार्टिन ओडेगार्ड।
फॉरवर्ड: एर्लिंग हैलैंड, जोर्गेन स्ट्रैंड लार्सन, अलेक्जेंडर सोरलोथ।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग

FIFA World Cup 2026