
स्पेन ने बेल्जियम को हराया (Photo - FIFA)
फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) 2026 में क्वार्टरफाइनल राउंड के दूसरे मैच में स्पेन (Spain) ने बेल्जियम (Belgium) को हराते हुए सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। स्पेन ने यह मैच 2-1 से जीता और बेल्जियम की चैंपियन बनने की उम्मीदों को तोड़ दिया। स्पेन के लिए फेबियन रुईज़ (Fabián Ruiz) ने मैच के पहले हाफ के 30वें मिनट में गोल दागते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी। हालांकि स्पेन की यह बढ़त ज़्यादा समय तक नहीं रही, क्योंकि चार्ल्स डी केटेलेयर (Charles De Ketelaere) ने हाफ टाइम से पहले मैच के 41वें मिनट में गोल दागते हुए बेल्जियम की मैच में वापसी करा दी। हालांकि दूसरा हाफ खत्म होने से कुछ देर पहले मैच के 88वें मिनट में मिकेल मेरिनो (Mikel Merino) ने स्पेन के लिए दूसरा गोल दागते हुए अपनी टीम को एक बार फिर आगे कर दिया और साथ ही जीत भी सुनिश्चित कर दी।
मेरिनो एक बार फिर स्पेन के लिए हीरो बन गए हैं। क्वार्टरफाइनल में बेल्जियम के खिलाफ विजयी गोल दागने से पहले प्री-क्वार्टरफाइनल में पुर्तगाल (Portugal) के खिलाफ स्पेन की 1-0 से जीत में भी मेरिनो ने ही गोल दागा था। इस टूर्नामेंट में अब तक मेरिनो ने 2 गोल किए हैं।
इस मैच में स्पेन ने 18 शॉट्स लगाए, तो वहीँ बेल्जियम ने 5 शॉट्स लगाए। स्पेन के 8 शॉट्स टारगेट पर लगे, तो बेल्जियम के सिर्फ 2 शॉट्स टारगेट पर लगे। स्पेन के पास कुल समय के 68% समय बॉल रही, तो बेल्जियम के खिलाड़ियों के पास सिर्फ 32% समय बॉल रही। स्पेन के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान 91% सटीकता के साथ 663 पास किए, तो वहीँ बेल्जियम के खिलाड़ियों ने 81% सटीकता के साथ सिर्फ 295 पास किए। स्पेन के खिलाड़ियों ने 13 फाउल किए, तो वहीँ बेल्जियम के खिलाड़ियों ने 18 फाउल किए। स्पेन और बेल्जियम दोनों को 2-2 येलो कार्ड मिले। स्पेन ने 3 ऑफसाइड किए, वहीँ बेल्जियम ने 1 ऑफसाइड किया। स्पेन को 5 कार्नर मिले, जबकि बेल्जियम को सिर्फ 1 कार्नर मिला।
सेमीफाइनल में स्पेन की टक्कर फ्रांस (France) से होगी। एक तरफ जहाँ स्पेन की नज़र अपने दूसरे खिताब पर है, वहीँ दूसरी तरफ फ्रांस तीसरी बार यह खिताब अपने नाम करना चाहेगा।
Updated on:
11 Jul 2026 03:12 am
Published on:
11 Jul 2026 02:51 am
