9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA 2026: क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले से पहले ब्राहिम डियाज का बड़ा बयान, कहा – फ्रांस हल्के में ना ले, हम पूरी जान लगा देंगे

क्वार्टर फाइनल मैच से पहले डियाज ने पत्रकारों से कहा, "हमारा सामना पसंदीदा टीमों में से एक से होगा, लेकिन हम यहां इसलिए हैं क्योंकि फ्रांस को टक्कर दे सकते हैं। हम भी दावेदारों में शामिल हैं। हम जीतना चाहते हैं। हम अपनी पूरी जान लगा देंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।"
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 09, 2026

FIFA world Cup 2026

मोरक्को के प्लेमेकर ब्राहिम डियाज (photo - ians)

France vs Morocco, FIFA World Cup 2026 Quarterfinal: फ्रांस के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल मैच से पहले मोरक्को के प्लेमेकर ब्राहिम डियाज का मानना है कि 'एटलस लायंस' टूर्नामेंट की पसंदीदा टीमों में से एक को टक्कर दे सकती है। मोरक्को ने 'राउंड ऑफ 16' में कनाडा को 3-0 से रौंदा था, जिससे पहले पेनाल्टी शूटआउट में नीदरलैंड्स को मात दी। अब इस मोरक्को का सामना उस टीम से है, जिसने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में उनके शानदार सफर को 0-2 से खत्म किया था।

हम फ्रांस को टक्कर दे सकते हैं

क्वार्टर फाइनल मैच से पहले डियाज ने पत्रकारों से कहा, "हमारा सामना पसंदीदा टीमों में से एक से होगा, लेकिन हम यहां इसलिए हैं क्योंकि फ्रांस को टक्कर दे सकते हैं। हम भी दावेदारों में शामिल हैं। हम जीतना चाहते हैं। हम अपनी पूरी जान लगा देंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।"

रियल मैड्रिड के मिडफील्डर डियाज ने इस टूर्नामेंट में चार असिस्ट किए हैं, अब उन पर ज्यादा अटैकिंग जिम्मेदारी आने की उम्मीद है, क्योंकि बायर्न म्यूनिख के फॉरवर्ड इस्माइल सैबारी चोट के कारण बाहर हो गए हैं। अतिरिक्त दबाव के बावजूद, डियाज ने कहा कि उन्हें बड़े मौकों पर खेलना पसंद है। उन्होंने कहा, "मैं हमेशा जिम्मेदारी लेता हूं। मैं दबाव में और बेहतर खेलता हूं। हर खिलाड़ी ऐसे मुकाबलों का हिस्सा बनना चाहता है, मैं तैयार हूं। इस मैच से पहले मैं आत्मविश्वास से भरा हूं। मुझे पता है कि हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।"

किलियन एम्बाप्पे असाधारण खिलाड़ी और बेहतरीन इंसान

डियाज का सामना रियल मैड्रिड के अपने साथियों किलियन एम्बाप्पे और ऑरेलियन चौमेनी से होगा, लेकिन उन्होंने कहा कि मैच शुरू होते ही दोस्ती को एक तरफ रख दिया जाएगा। डियाज ने कहा, "वे असाधारण खिलाड़ी और बेहतरीन इंसान हैं। हालांकि, इस मैच में हम विरोधी होंगे और हम सभी जीतना चाहते हैं। बस यही मायने रखता है। मुझे अपनी टीम पर भरोसा है। मुझे पता है कि हम शानदार प्रदर्शन करेंगे।"

डियाज ने कप्तान अशरफ हकीमी की तारीफ करते हुए पेरिस सेंट-जर्मेन के इस फुल-बैक को अपनी पोजीशन का दुनिया में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बताया। डियाज ने कहा, "उनकी जितनी भी तारीफ की जाए, कम है। वह हमारे कप्तान हैं और दुनिया के सबसे अच्छे राइट-बैक हैं।"

हेड कोच मोहम्मद ओहाबी ​​ने भी अपने खिलाड़ियों के आत्मविश्वास का समर्थन करते हुए कहा कि टीम की एकता ही उनके शानदार वर्ल्ड कप सफर की नींव रही है। उन्होंने कहा, "हमारी टीम की एकजुटता कमाल की है। मुझे लगता है कि मुश्किल पलों में यही बात सबसे बड़ा अंतर लाती है। मुझे नहीं लगता कि यह सिर्फ अनुभव की बात है। हमने देखा है कि टूर्नामेंट के दौरान अनुभवी टीमें भी बाहर हो गई हैं। यहां खेलना बहुत ही सकारात्मक माहौल वाला अनुभव होगा।"