9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup 2026 Quarter Final Schedule: इन 4 मैचों पर रहेगी पूरी दुनिया की नजर, हारे तो शायद संन्यास ले सकते हैं ये दिग्गज!

FIFA World Cup 2026 Qarter Final Schedule: FIFA वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल तय हो गया है। जानिए फ्रांस, स्पेन, इंग्लैंड और अर्जेंटीना (मेसी) के मैचों की तारीख, भारतीय समय (IST) और स्टेडियम की पूरी जानकारी। अगर हारी ये टीमें तो दिग्गज ले सकते है संन्यास।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 09, 2026

FIFA World Cup 2026 quarter final schedule, Messi retirement news, FIFA World Cup 2026 matches IST, France vs Morocco World Cup 2026,

अर्जेंटीना टीम (Photo - IANS)

FIFA World Cup 2026 Quarter Final Schedule: FIFA वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल की तस्वीरें पूरी तरह साफ हो चुकी हैं। अर्जेंटीना और स्विट्जरलैंड ने आखिरी दो टिकटों पर कब्जा कर लिया है। अब टूर्नामेंट में सिर्फ 8 टीमें बची हैं। इस बार कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं, जहां जर्मनी और नीदरलैंड जैसी टीमें पहले ही बाहर हो चुकी हैं। अब मुकाबला आर-पार का है, क्योंकि यहां हारने का मतलब है टूर्नामेंट से बाहर होना और शायद लियोनेल मेसी जैसे दिग्गजों का आखिरी वर्ल्ड कप मैच होना। नीचे देखें सभी चारों मैचों का पूरा शेड्यूल, तारीख और भारतीय समयानुसार (IST) उनका वक्त।

फ्रांस बनाम मोरक्को (France vs Morocco)

तारीख और समय: 10 जुलाई, रात 1:30 बजे (IST)
स्टेडियम: मेटलाइफ स्टेडियम, न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी
किलियन एम्बापे की फ्रांस का सामना उलटफेर करने में माहिर मोरक्को से होगा। एम्बापे इस मैच में मेसी के 21 वर्ल्ड कप गोल के रिकॉर्ड के करीब पहुंचना चाहेंगे, वहीं मोरक्को के कप्तान अशरफ हकीमी एक बार फिर इतिहास दोहराने के इरादे से उतरेंगे।

स्पेन बनाम बेल्जियम (Spain vs Belgium)

तारीख और समय: 11 जुलाई, रात 12:30 बजे (IST)
स्टेडियम: हार्ड रॉक स्टेडियम, मियामी
2010 की चैंपियन स्पेन की नई पीढ़ी (लामिन यामल, पेड्री, गावी) इस बार कमाल कर रही है। उनके गोलकीपर उनाई सिमोन ने अब तक एक भी गोल नहीं खाया है। दूसरी तरफ, बेल्जियम के रोमेलु लुकाकू और केविन डी ब्रुइन अपनी टीम को पहला वर्ल्ड कप खिताब दिलाने के लिए जान लगा देंगे।

नॉर्वे बनाम इंग्लैंड (Norway vs England)

तारीख और समय: 12 जुलाई, रात 2:30 बजे (IST)
स्टेडियम: एरोहेड स्टेडियम, कंसास सिटी
यह इस दौर का सबसे खतरनाक मैच होने वाला है। एक तरफ नॉर्वे के एर्लिंग हालैंड हैं जो 7 गोल दाग चुके हैं, तो दूसरी तरफ इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन (6 गोल) और जूड बेलिंगहैम (4 गोल) की जोड़ी है। दोनों टीमों का अटैक बेहद मजबूत है।

अर्जेंटीना बनाम स्विट्जरलैंड (Argentina vs Switzerland)

तारीख और समय: 12 जुलाई, सुबह 6:30 बजे (IST)
स्टेडियम: सोफी स्टेडियम, लॉस एंजिल्स
लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना ने पिछले मैच में मिस्र के खिलाफ दो गोल से पिछड़ने के बाद गजब की वापसी की थी। मेसी के लिए यह मैच करो या मरो जैसा है। स्विट्जरलैंड की टीम पेनाल्टी शूटआउट में कोलंबिया को हराकर यहां पहुंची है और वह एक और बड़ा उलटफेर करने की ताक में होगी।

दिग्गज का हो सकता है ये आखिरी वर्ल्ड कप

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और नेमार पहले ही साफ कर चुके हैं कि 2026 का यह टूर्नामेंट उनके करियर का आखिरी वर्ल्ड कप है। वहीं लियोनेल मेसी ने अभी तक संन्यास को लेकर कोई पक्का फैसला नहीं सुनाया है। राउंड ऑफ 16 के मैच में जब अर्जेंटीना की टीम मिस्र (Egypt) के खिलाफ शुरुआती खेल में 2-0 से पिछड़ रही थी, तब तो फैंस की धड़कनें रुक गई थीं। सबको लगने लगा था कि कहीं आज ही मेसी का आखिरी मैच न साबित हो जाए और उन्हें मजबूरी में संन्यास न लेना पड़ जाए।

लेकिन मेसी ने ऐसा होने नहीं दिया। जब मैच खत्म होने में सिर्फ 11 मिनट बचे थे, तब मेसी ने अकेले दम पर पासा पलट दिया। मेसी ने पहले एक गोल करने में मदद की (assist), फिर खुद बराबरी का गोल दागा, और आखिरी मिनटों में विनिंग गोल की नींव रखकर अर्जेंटीना को 3-2 से एक अविश्वसनीय जीत दिला दी।