8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की रेस में फिर सबसे आगे निकले लियोनल मेसी, एम्बापे और हालांड को छोड़ा पीछे

FIFA World Cup 2026 top Scorers: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में मिस्र के खिलाफ अटलांटा के स्टेडियम में जादू बिखेरने के बाद लियोनल मेसी गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं। जानिए क्वार्टर फाइनल से पहले टॉप-5 गोल स्कोरर्स की पूरी लिस्ट।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 08, 2026

FIFA World Cup 2026 top scorers , Lionel Messi goals FIFA World Cup 2026 , Golden Boot race World Cup 2026 , Argentina vs Egypt World Cup 2026 , Kylian Mbappe vs Erling Haaland goals

लियोनेल मेसी अब गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे (Photo - IANS)

Golden Boot Race in FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना और मिस्र के बीच एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। राउंड ऑफ 16 के इस नॉकआउट मैच में एक समय डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना की टीम 0-2 से पिछड़ रही थी। लेकिन इसके बाद लियोनल मेसी का जादू चला और अर्जेंटीना ने जबरदस्त पलटवार करते हुए मैच को 3-2 से अपने नाम कर लिया।

पेनल्टी से चूके, फिर भी जीते

अटलांटा के स्टेडियम में खेले गए इस मैच के 83वें मिनट में मेसी ने गोंजालो मोंटियेल के पास पर शानदार गोल दागा। यह इस वर्ल्ड कप में मेसी का 8वां गोल था। हालांकि, मैच के 19वें मिनट में वह एक पेनल्टी चूक गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टीम को जीत दिला दी।

एम्बापे और हालांड को पछाड़ा

इस गोल के साथ ही लियोनल मेसी अब गोल्डन बूट की रेस में फ्रांस के कीलियन एम्बापे और नॉर्वे के एर्लिंग हालांड से एक गोल आगे निकल गए हैं। वर्ल्ड कप में लगातार गोल करने का मेसी का यह सिलसिला 2022 से जारी है, जहां वह पिछले 9 मैचों में 13 गोल कर चुके हैं।

कप्तानों के हाथ गोल्डन बूट

2022 के वर्ल्ड कप में मेसी गोल्डन बूट की रेस में एम्बापे के बाद दूसरे नंबर पर थे, जबकि 2014 में वह तीसरे स्थान पर रहे थे। दिलचस्प बात यह है कि इस समय गोल्डन बूट की रेस में शामिल टॉप 5 खिलाड़ियों में से तीन (मेसी, एम्बापे और हैरी केन) अपनी-अपनी टीमों के कप्तान हैं।

गोल्डन बूट की रेस के टॉप 5 खिलाड़ियों की लिस्ट टेबल

नंबरखिलाड़ी का नाम (देश)गोलअसिस्ट
1.लियोनल मेस्सी (अर्जेंटीना)81
2.किलियन एम्बापे (फ्रांस)72
3.एर्लिंग हालांड (नॉर्वे)70
4.हैरी केन (इंग्लैंड)61
5.ओस्मान डेम्बेले (फ्रांस)42