9 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup 2026: पेनल्टी शूटआउट में स्विट्ज़रलैंड ने कोलंबिया को हराया, क्वार्टरफाइनल का टिकट किया पक्का

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में राउंड ऑफ 16 यानी प्री-क्वार्टरफाइनल के आखिरी मुकाबले में स्विट्ज़रलैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में हरा दिया है। इस जीत के साथ ही स्विट्ज़रलैंड ने क्वार्टरफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 08, 2026

Switzerland defeats Colombia

स्विट्ज़रलैंड ने कोलंबिया को हराया (Photo - FIFA)

फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) 2026 के राउंड ऑफ 16 यानी प्री-क्वार्टरफाइनल के आखिरी मुकाबले में स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) को कोलंबिया (Colombia) के खिलाफ जीत हासिल हुई है। स्विट्ज़रलैंड ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज करते हुए क्वार्टरफाइनल का टिकट पक्का कर लिया। 90 मिनट पूरे होने के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया और स्कोर 0-0 रहने पर पेनल्टी शूटआउट हुआ, जिसमें स्विट्ज़रलैंड ने कोलंबिया को 4-3 से हरा दिया।

पेनल्टी शूटआउट में कोलंबिया पर भारी पड़ा स्विट्ज़रलैंड

पेनल्टी शूटआउट में स्विट्ज़रलैंड, कोलंबिया पर भारी पड़ा। स्विट्ज़रलैंड ने सिर्फ 1 ही पेनल्टी मिस की, जबकि कोलंबिया ने 2 पेनल्टी मिस की। स्विट्ज़रलैंड के लिए ग्रैनिट ज़ाका (Granit Xhaka), ज़ेकि अमदौनी (Zeki Amdouni), सेड्रिक इटेन (Cedric Itten) और रूबेन वर्गास (Ruben Vargas) ने पेनल्टी शूटआउट में गोल दागे। मैनुअल आकांजी (Manuel Akanji) ने पेनल्टी मिस कर दी। वहीँ कोलंबिया की तरफ से जुआन फर्नांडो क्विंटेरो (Juan Fernando Quintero), जैमिनटन कैम्पाज़ (Jaminton Campaz) और लुइस डियाज़ (Luis Díaz) ने पेनल्टी शूटआउट में गोल दागे। वहीँ डेविन्सन सांचेज़ (Davinson Sánchez) और कुचो हर्नांडेज़ (Cucho Hernández) ने पेनल्टी मिस कर दी।

मैच के आंकड़े

इस मैच में स्विट्ज़रलैंड ने 7 शॉट्स लगाए, तो वहीँ कोलंबिया ने 15 शॉट्स लगाए। स्विट्ज़रलैंड के सिर्फ 2 शॉट्स टारगेट पर लगे, तो कोलंबिया के 3 शॉट्स टारगेट पर लगे। स्विट्ज़रलैंड के पास कुल समय के 53% समय बॉल रही, तो कोलंबिया के खिलाड़ियों के पास 47% समय बॉल रही। स्विट्ज़रलैंड के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान 88% सटीकता के साथ 567 पास किए, तो वहीँ कोलंबिया के खिलाड़ियों ने 87% सटीकता के साथ 504 पास किए। स्विट्ज़रलैंड के खिलाड़ियों ने 23 फाउल किए, तो वहीँ कोलंबिया के खिलाड़ियों ने 2 1 फाउल किए। स्विट्ज़रलैंड को 3 येलो कार्ड मिले, जबकि कोलंबिया को 2 येलो कार्ड मिले। स्विट्ज़रलैंड ने 5 ऑफसाइड किए, वहीँ कोलंबिया ने 4 ऑफसाइड किए। स्विट्ज़रलैंड को 3 कार्नर मिले, जबकि कोलंबिया को 7 कार्नर मिले।

क्वार्टरफाइनल में अर्जेंटीना से होगा मुकाबला

क्वार्टरफाइनल में स्विट्ज़रलैंड का मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना (Argentina) से होगा। अर्जेंटीना 1978, 1986 और 2022 में फीफा वर्ल्ड कप जीत चुकी है। इस साल उसकी नज़र अपने चौथे और बैक-टू-बैक दूसरे खिताब पर है। वहीँ स्विट्ज़रलैंड ने एक भी बार फीफा वर्ल्ड कप नहीं जीता है और इस साल उसकी नज़र अपने पहले खिताब पर है।