
FIFA World Cup के क्वार्टर-फाइनल से लेकर फाइनल तक का पूरा समीकरण (Photo - FIFA)
FIFA World Cup predictions 2026: FIFA वर्ल्ड कप अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर आ गया है। क्वार्टर-फाइनल की 8 टीमें तैयार हैं, लेकिन हर किसी के मन में एक ही सवाल है, इस बार चैंपियन कौन बनेगा? इस बीच AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) और स्पोर्ट्स एक्सपर्ट्स ने अपनी-अपनी भविष्यवाणियां शेयर की हैं।
AI के गणित और टीम फॉर्म के मुताबिक, इस बार फ्रांस दोबारा चैंपियन बन सकता है। AI का प्रेडिक्शन ब्रैकेट कुछ इस संभावना पर टिका है:
क्वार्टर-फाइनल: अगर फ्रांस की टीम मोरक्को को 2-1 से, इंग्लैंड की टीम नॉर्वे को 2-1 (एक्स्ट्रा टाइम) से, स्पेन बेल्जियम को 1-0 से और वहीं अर्जेंटीना स्विट्जरलैंड को 2-1 से हरा दे, तो सेमीफाइनल में फ्रांस, इंग्लैंड, स्पेन और अर्जेंटीना की टीमें पहुंच जाएंगी।
सेमी-फाइनल: यहां अगर फ्रांस की टीम इंग्लैंड को 2-1 से मात दे दे, और दूसरी ओर स्पेन 1-0 से अर्जेंटीना को हराकर फाइनल की रेस से बाहर कर दे, तो फ्रांस और स्पेन फाइनल में होंगे। वहीं तीसरी पोजीशन के लिए लियोनल मेसी की अर्जेंटीना इंग्लैंड को 2-1 से हरा सकती है।
फाइनल (फ्रांस vs स्पेन): AI के अनुसार, फ्रांस की अटैकिंग लाइन स्पेन के मजबूत डिफेंस को तोड़ सकती है। किलियन एम्बापे के महत्वपूर्ण गोल की बदौलत फ्रांस यह मैच 2-1 से जीतकर चैंपियन बन सकता है।
दूसरी तरफ, स्पोर्ट्स एक्सपर्ट्स ने एक ऐसा फेयरीटेल समीकरण निकाला है जो बिल्कुल मुमकिन लग रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस बार दुनिया को नॉर्वे के रूप में नया चैंपियन मिल सकता है, जिसका पूरा भार उनके स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड पर होगा।
क्वार्टर-फाइनल: अगर हालैंड के 2 गोल की मदद से नॉर्वे की टीम इंग्लैंड को 2-1 से हरा दे।
सेमी-फाइनल: एक बेहद रोमांचक मुकाबले में नॉर्वे की टीम मेसी की अर्जेंटीना को 3-2 से हराए और हालैंड यहां भी 2 गोल दाग दें। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में किलियन एम्बापे की फ्रांस स्पेन को 2-1 से हरा दे, और तीसरे स्थान के मैच में अर्जेंटीना 2-1 से स्पेन को मात दे दे।
ग्रैंड फाइनल (नॉर्वे vs फ्रांस): न्यू जर्सी के ऐतिहासिक मेटलाइफ स्टेडियम (MetLife Stadium) में खेले जाने वाले फाइनल में अगर फ्रांस की टीम एम्बापे के गोल से बढ़त बना भी ले, तो भी हालैंड अपने बैक-टू-बैक 2 गोलों से पूरा मैच पलट दें। इस तरह नॉर्वे यह फाइनल 2-1 से जीतकर पहली बार फीफा वर्ल्ड कप अपने नाम कर सकती है।
अगर यह समीकरण सच हो जाता है, तो इस जादुई सफर में एर्लिंग हालैंड पूरे टूर्नामेंट में अपने रिकॉर्ड 13 गोल पूरे करके गोल्डन बूट और गोल्डन बॉल दोनों पर कब्ज़ा जमा सकते हैं।
Updated on:
08 Jul 2026 04:06 pm
Published on:
08 Jul 2026 04:06 pm
