8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फीफा विश्व कप 2026: 14 मिनट में 3 गोल कर जीता अर्जेंटीना, नए रिकॉर्ड बना गए लियोनल मेसी

FIFA World Cup 2026 : कप्तान लियोनल मेसी की अगुआई वाली मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने मंगलवार को यहां फीफा फुटबॉल विश्व कप के राउंड-16 के रोमांचक मुकाबले में मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। ये इस विश्व कप के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक रहा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

kamlesh sharma

Jul 08, 2026

Lionel Messi

Lionel Messi: (Photo: Xinhua via IANS)

अटलांटा। कप्तान लियोनल मेसी की अगुआई वाली मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने मंगलवार को यहां फीफा फुटबॉल विश्व कप के राउंड-16 के रोमांचक मुकाबले में मिस्र को 3-2 से हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली। ये इस विश्व कप के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक रहा।

इस मैच में मिस्त्र ने जोरदार शुरुआत की और मैच के 67वें मिनट तक दो गोल की बढ़त बना ली। मिस्र के लिए 15वें मिनट में पहला गोल यासेर इब्राहिम और 67वें मिनट में मुस्तफा जिको ने किया। मैच समाप्त होने में जब कुछ मिनट ही बचे थे, तब अर्जेंटीना ने जोरदार पलटवार किया और 14 मिनट में तीन गोल करके बाजी अपने नाम कर ली।

एकजुटता की मिसाल

वहीं, मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना टीम के खिलाड़ियों में एकजुटता की भावना दिखाई दी। दो गोल से पिछड़ने के बावजूद अर्जेंटीना ने हिम्मत नहीं हारी और तीन गोल करके उलटफेर किया और क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली।

विश्व कप में मेसी का पलड़ा भारी

पुर्तगाल के विश्व कप से बाहर होने के बाद एक बार फिर लियोनल मेसी और रोनाल्डो में बेहतर कौन की बहस छिड़ गई है। मेसी के खाते में जहां एक विश्व कप ट्रॉफी है, वहीं रोनाल्डो ने खाली हाथ इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से विदा ली है। 2026 विश्व कप में भी मेसी का प्रभाव रोनाल्डो से कहीं अधिक दिखाई दिया। मेसी सात गोल के साथ संयुक्त रूप से टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोररों में शामिल हैं, जबकि रोनाल्डो 2022 और 2026 विश्व कप मिलाकर सिर्फ चार गोल ही कर सके।

इस तरह किया पलटवार

-79 मिनट: अर्जेंटीना के क्रिस्टियन रोमेरो ने मिस्त्र के डिफेंस में सेंध लगाई और हेडर से गोल करके स्कोर 1-2 कर दिया।

-83 मिनट: कप्तान मेसी ने मैजिक बिखेरा और शानदार पास को गोल में तब्दील कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

-90+6: इंजुरी टाइम में इंजो फर्नांडेट ने तूफानी रफ्तार के साथ बॉल को गोलपोस्ट के अंदर भेज टीम को जीत दिला दी।

अजेय रिकॉर्ड, मिस्त्र से 18 साल बाद भिड़ंत

अर्जेंटीना ने मिस्र के बीच 18 साल बाद मुकाबला खेला गया। दोनों टीमों के बीच कुल दो मैच खेले गए हैं और दोनों मैच अर्जेंटीना ने जीते। आखिरी बार दोनों टीमों के बीच 26 मार्च 2008 को मैत्री मुकाबला खेला गया था, जिसे अर्जेंटीना की टीम ने 2-0 से अपने नाम किया था।

नए रिकॉर्ड बना गए मेसी

-21 गोल मेसी के नाम, विश्व कप के ऑलटाइम टॉप स्कोरर बने
-09 गोल आसिस्ट किए ने, विश्व कप इतिहार में सर्वाधिक
-06 लगातार विश्व कप के नॉकआउट में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग

FIFA World Cup 2026