7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup 2026: अर्जेंटीना ने शानदार कमबैक करते हुए मिस्र को हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह, लियोनेल मेसी का चला जादू

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में राउंड ऑफ 16 यानी प्री-क्वार्टरफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना ने शानदार कमबैक करते हुए मिस्र को हरा दिया है। इस जीत के साथ अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 07, 2026

Lionel Messi

अर्जेंटीना ने मिस्र को हराया (Photo - FIFA)

फीफा वर्ल्डकप (FIFA World Cup) 2026 के राउंड ऑफ 16 यानी प्री-क्वार्टरफाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन अर्जेंटीना (Argentina) ने मिस्र (Egypt) को हराते हुए क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। अर्जेंटीना ने शानदार कमबैक करते हुए यह मैच 3-2 से जीता और मिस्र को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतने की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। मिस्र के लिए यासेर इब्राहिम (Yasser Ibrahim) ने पहले हाफ में मैच के 15वें मिनट में गोल दागते हुए अपनी टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दूसरे हाफ में मोस्तफा ज़िको (Mostafa Ziko) ने मैच के 67वें मिनट में गोल दागते हुए मिस्र को 2-0 से आगे कर दिया। उस समय सभी को लग रहा था कि अब अर्जेंटीना नहीं जीत पाएगा, लेकिन फिर अर्जेंटीना ने फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे शानदार कमबैक में से एक करते हुए 13 मिनट में 3 गोल दागते हुए जीत हासिल की।

मेसी का चला जादू

क्रिस्टियन रोमेरो (Cristian Romero) ने मैच के 79वें मिनट में गोल दागते हुए अर्जेंटीना की उम्मीदों को ज़िंदा रखा। फिर अर्जेंटीना के कप्तान और सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) ने 83वें मिनट में गोल दागकर स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद एंज़ो फर्नांडीज़ (Enzo Fernández) ने इंजरी टाइम के तीसरे मिनट (90+3') में गोल दागते हुए अर्जेंटीना की जीत सुनिश्चित कर दी। मेसी ने न सिर्फ अपनी टीम के लिए एक अहम गोल किया, बल्कि पहले गोल में असिस्ट भी किया। इस वर्ल्ड कप में अब तक उनके कुल 8 गोल हो गए हैं।

जीत के बाद भावुक हुए मेसी

मिस्र के खिलाफ अर्जेंटीना की जीत के बाद मेसी भावुक हो गए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ियों को गले लगाया और साथ ही स्टेडियम में मौजूद फैंस का अभिवादन किया।

मैच के आंकड़े

इस मैच में अर्जेंटीना ने 17 शॉट्स लगाए, तो वहीँ मिस्र ने सिर्फ 4 शॉट्स लगाए। अर्जेंटीना के 7 शॉट्स टारगेट पर लगे, तो मिस्र के सिर्फ 2 शॉट्स टारगेट पर लगे। अर्जेंटीना के पास कुल समय के 61% समय बॉल रही, तो मिस्र के खिलाड़ियों के पास 39% समय बॉल रही। अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान 91% सटीकता के साथ 599 पास किए, तो वहीँ मिस्र के खिलाड़ियों ने 83% सटीकता के साथ 337 पास किए। अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने 13 फाउल किए, तो वहीँ मिस्र के खिलाड़ियों ने 10 फाउल किए। अर्जेंटीना को एक भी येलो कार्ड नहीं मिला, जबकि मिस्र को 4 येलो कार्ड मिले। अर्जेंटीना ने 3 ऑफसाइड किए, वहीँ मिस्र ने एक भी ऑफसाइड नहीं किया। अर्जेंटीना को 6 कार्नर मिले, जबकि मिस्र को सिर्फ 1 कार्नर मिला।

क्वार्टरफाइनल में अर्जेंटीना की किससे होगी टक्कर?

क्वार्टरफाइनल में अर्जेंटीना की टक्कर स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) और कोलंबिया (Colombia) के बीच होने वाले प्री-क्वार्टरफाइनल मैच की विजेता टीम से होगी।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग

FIFA World Cup 2026