29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ISL : प्लेऑफ में जगह पक्की करने एक बार फिर आमने सामने होंगे गोवा और चेन्नई

लेकिन पिछले तीन मैचों में सिर्फ एक मैच में जीत हासिल करने वाली सर्जियो लोबेरा की गोवा टीम ने अपने आप को परेशानी की स्थिति में डाल दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 14 Feb 2018, 6:55 PM IST

FC goa will face Chennaiyan FC in Indian super league

गोवा। एफसी गोवा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से अपने आप को हीरो इंडियन सुपर लीग के चौथे सीजन में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में पेश किया है, लेकिन पिछले तीन मैचों में सिर्फ एक मैच में जीत हासिल करने वाली सर्जियो लोबेरा की टीम ने अपने आप को परेशानी की स्थिति में डाल दिया है। अभी अंक तालिका में छठे स्थान पर काबिज गोवा को गुरुवार को चौथे स्थान पर बनी हुई चेन्नइनयन एफसी को शीर्ष-4 में जाने के लिए हर हाल में मात देना है। अपने घर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, फार्तोदा में खेले जाने वाले इस मैच में गोवा की टीम घरेलू परिस्थतियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। यह मैच जॉन ग्रेगोरी की टीम के लिए काफी अहम है। मेहमान टीम के पास गोवा के ऊपर चार अंकों की बढ़त है, लेकिन गोवा की टीम के पास अभी भी मैच बाकी हैं और जीत उनकी प्लेऑफ में जाने उम्मीदों को और मजबूत कर देगी। इसके साथ ही चेन्नइनयन को भी वह परेशानी में डाल सकती है।

दोनों टीमें अतीत में काफी कड़े मुकाबले खेल चुकी हैं
दोनों टीम के प्रशिक्षकों ने माना है कि यह एक अहम मुकाबला है। खासकर इसलिए क्योंकि दोनों टीमें अतीत में काफी कड़े मुकाबले खेल चुकी हैं। 2015 में चेन्नइयन ने इसी मैदान पर गोवा को मात देकर खिताब अपने नाम किया था। पिछले सीजन में भी दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबले में दोनों टीमों ने नौ गोल किए थे जिसमें गोवा ने जीत हासिल की थी। मैच से पहले संवाददाता सम्मेलन में गोवा के कोच लोबेरा ने कहा कि यह मैच उनके लिए हर हाल में जीतने वाला मैच है क्योंकि इससे टीम को जरूरी आत्मविश्वास मिलेगा।

टीम शीर्ष-4 में जा सकती है
उन्होंने कहा, "जाहिर सी बात है कि पिछले तीन मैचों में एक जीत अच्छी बात नहीं है। यह साफ है कि शीर्ष-4 में जाने के लिए हमें अगले दो मैचों में अच्छा करना होगा। हम अभ्यास में इसी का प्रयास कर रहे हैं। हमारे लिए बेहद अहम अपने आत्मविश्वास को मजबूत करना है।"हाल ही आई प्रदर्शन में गिरावट का दोष बार्सिलोना के इस पूर्व कोच ने कुछ बड़े और अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी को दिया है। लोबेरा ने कहा, "मेरा मानना है कि अंत के कुछ मैचों में हमारे कई खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी हमें भारी पड़ी। उदाहरण के तौर पर मुंबई के खिलाफ हम जीत रहे थे, लेकिन रेड कार्ड के कारण हमें नुकसान हो गया। जब आप किसी स्थान पर कोई खिलाड़ी खो देते हैं तो यह आपके लिए मुश्किल हो जाता है। लेकिन कोई बहाना नहीं। हमारे पास अच्छी टीम है। वो टीम जो मेरा मानना है कि शीर्ष-4 में जा सकती है।"

ग्रेगोरी ने कहा
लोबेरा जहां तीन अंकों से कम कुछ नहीं चाहते वहीं उनके साथी जॉन ग्रेगोरी एक अंक से भी संतुष्ट हैं। मैच से पहले ग्रेगोरी ने कहा, "हम दोनों के लिए यह बड़ा मैच है। हमें इस मैच से कुछ निकालना होगा। एक अंक भी काफी होगा।"चेन्नइनयन की टीम का दिल्ली डायनामोज से खिलाफ खेला गया पिछला मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था, लेकिन कोच का मानना है कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा, "हम बड़ी टीमों के खिलाफ अच्छा खेल रहे हैं। हम बेंगलुरू के खिलाफ जीते, हमने पुणे को हराया और जमशेदपुर को भी। हम अपने से कमतर टीमों के खिलाफ ज्यादा अच्छा नहीं कर पाए।"इन दोनों के बीच हुए पिछले मैच में एफसी गोवा ने 3-2 से जीत हासिल की थी। चेन्नइनयन उस हार का बदला लेना चाहेगी।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल

ट्रेंडिंग