13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA 2026 ENG vs ARG: 24 साल बाद विश्व कप में भिड़ेंगे इंग्लैंड और अर्जेंटीना, दिग्गज रूनी ने मेसी को बताया कमज़ोर कड़ी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महान फुटबॉलर वेन रूनी का मानना है कि मेसी को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के आक्रामक खिलाड़ियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है। हालांकि रूनी ने मेसी की उस काबिलियत की तारीफ की, जिससे वे पल भर की हरकत से मैच का नतीजा बदल सकते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Jul 13, 2026

FIFA World Cup 2026 top scorers , Lionel Messi goals FIFA World Cup 2026 , Golden Boot race World Cup 2026 , Argentina vs Egypt World Cup 2026 , Kylian Mbappe vs Erling Haaland goals

लियोनेल मेसी अब गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे (Photo - IANS)

England vs Argentina Semifinal, FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला गत चैंपियन अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड पिछले 60 साल से कोई खिताब नहीं जीता है। ऐसे में वह इस मैच को जीतकर फ़ाइनल में जगह बनाना चाहेगी। ताकि अपना दूसरा विश्व कप खिताब हासिल कर सके। वहीं अर्जेंटीना खिताब की रक्षा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमें 24 साल बाद विश्व कप में आमने-सामने होंगी।

मेसी की गोल स्कोरिंग स्ट्रीक टूटी

39 वर्षीय लियोनेल मेसी ने इस विश्व कप में हर मैच में गोल दागा था। लेकिन क्वार्टरफाइनल में स्विट्जरलैंड के खिलाफ वे गोल नहीं कर पाए और इस तरह उनकी 9 मैचों से चली आ रही गोल स्कोरिंग स्ट्रीक टूट गई। इसके बावजूद मेसी 8 गोल के साथ टूर्नामेंट के टॉप स्कोररों में शामिल हैं। 205 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 125 गोल करने वाले मेसी सीनियर टीम में पहली बार इंग्लैंड का सामना करने जा रहे हैं।

मेसी को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से चुनौती मिलेगी

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और महान फुटबॉलर वेन रूनी का मानना है कि मेसी को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के आक्रामक खिलाड़ियों से कड़ी चुनौती मिल सकती है। हालांकि रूनी ने मेसी की उस काबिलियत की तारीफ की, जिससे वे पल भर की हरकत से मैच का नतीजा बदल सकते हैं। लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि मेसी का डिफेंस में कम योगदान अर्जेंटीना के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है।

मेसी अर्जेंटीना के लिए कमजोर कड़ी

रूनी ने कहा, “मेसी अर्जेंटीना के लिए डिफेंसिवली कमजोरी बन सकते हैं क्योंकि वे पीछे भागकर डिफेंड नहीं करते। लेकिन उनके पास जूड बेलिंगहैम जैसी क्वालिटी है। उनका डिसीजन मेकिंग शानदार है। मेसी को मार्क करने के लिए एकाग्रता और कम्युनिकेशन बहुत जरूरी है।”

इंग्लैंड ने नॉर्वे को हराया था

नॉर्वे के खिलाफ बेलिंगहैम के दो गोलों की बदौलत इंग्लैंड 2018 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा है। वहीं अर्जेंटीना ने जूलियन अल्वारेज़ के 112वें मिनट के शानदार गोल से स्विट्जरलैंड को चौंका दिया और फिर लौतारो मार्टिनेज़ ने एक्स्ट्रा टाइम में 3-1 से जीत पक्की कर दी। हालांकि मेसी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन इंग्लैंड के पूर्व डिफेंडर माइका रिचर्ड्स का मानना है कि उन्हें रोकना लगभग नामुमकिन होगा।

रिचर्ड्स ने मेडी को बताया छोटा जीनियस

रिचर्ड्स ने कहा, “इंग्लैंड अर्जेंटीना से ज्यादा दौड़ सकता है, लेकिन उनके पास वो छोटा जीनियस मेसी है। सारी टीम उनके लिए खेलती है। मेसी को मार्क करना नामुमकिन है क्योंकि वे पीछे नहीं भागते। वे छोटे-छोटे स्पेस में चले जाते हैं। उनका टेक्नीक, स्पेशियल अवेयरनेस और शॉट सबसे बेहतरीन हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “उसे मैदान पर अपनी और दूसरों की पोजीशन का बहुत अच्छा अंदाजा रहता है। उनका शॉट जबरदस्त है। सबसे जरूरी बात यह है कि उनमें वो खूबी है जो जूड बेलिंगहैम में है। मेसी का ऑरा तो बिल्कुल अलग लेवल का है। इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा।”