12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup 2026: इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हराया, सेमीफाइनल का टिकट किया पक्का

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे क्वार्टरफाइनल मैच में इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jul 12, 2026

England defeats Norway

इंग्लैंड ने नॉर्वे को हराया (Photo - FIFA)

फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) 2026 में क्वार्टरफाइनल राउंड के तीसरे मैच में इंग्लैंड (England) ने नॉर्वे (Norway) को 2-1 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। मैच के पहले हाफ में अंद्रेआस श्येल्डरअप (Andreas Schjelderup) ने 36वें मिनट में गोल दागते हुए नॉर्वे को बढ़त दिला दी। हालांकि इंग्लैंड ने हाफ-टाइम से पहले ही इस बढ़त को बराबर कर दिया, जब जूड बेलिंगहैम (Jude Bellingham) ने इंजरी टाइम के दूसरे मिनट (45+2') में अपनी टीम के लिए गोल दागा। इसके बाद दूसरा हाफ पूरा होने तक स्कोर बराबर रहा और मैच एक्स्ट्रा टाइम में गया और बेलिंगहैम ने 93वें मिनट में एक और गोल दागते हुए इंग्लैंड को बढ़त दिला दी और साथ ही जीत भी सुनिश्चित कर दी।

हालैंड की गलती से हुआ नॉर्वे को नुकसान

मैच के दौरान नॉर्वे के स्टार फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड (Erling Haaland) ने एक ऐसी गलती कर दी, जिसकी वजह से नॉर्वे को भारी नुकसान हुआ। दूसरे हाफ में नॉर्वे को मिले कॉर्नर पर टॉर्बजॉर्न हेगेम (Torbjørn Heggem) ने गोल करते हुए अपनी टीम को बढ़त दिला दी, लेकिन इस दौरान हालैंड ने एक बड़ी गलती कर दी। हालैंड ने इस दौरान इंग्लैंड के इलियट एंडरसन (Elliot Anderson) को धक्का मारकर नीचे गिरा गया। रेफरी ने इसे फाउल करार दिया और इसकी वजह से हेगेम का गोल अमान्य कर दिया गया। इसके बाद नॉर्वे गोल नहीं कर पाया।

मैच के आंकड़े

इस मैच में इंग्लैंड ने 14 शॉट्स लगाए, तो वहीँ नॉर्वे ने 13 शॉट्स लगाए। इंग्लैंड के 8 शॉट्स टारगेट पर लगे, तो नॉर्वे के 5 शॉट्स टारगेट पर लगे। इंग्लैंड के पास कुल समय के 53% समय बॉल रही, तो नॉर्वे के खिलाड़ियों के पास 47% समय बॉल रही। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने मैच के दौरान 91% सटीकता के साथ 606 पास किए, तो वहीँ नॉर्वे के खिलाड़ियों ने 86% सटीकता के साथ 537 पास किए। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने 8 फाउल किए, तो वहीँ नॉर्वे के खिलाड़ियों ने 10 फाउल किए। इंग्लैंड को एक भी येलो कार्ड नहीं मिला, जबकि नॉर्वे को 1 येलो कार्ड मिला। इंग्लैंड ने 5 ऑफसाइड किए, वहीँ नॉर्वे ने 1 ऑफसाइड किया। इंग्लैंड को 4 कॉर्नर मिले, जबकि नॉर्वे को 7 कॉर्नर मिले।

सेमीफाइनल में किससे होगा मुकाबला?

सेमीफाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला अर्जेंटीना (Argentina) और स्विट्ज़रलैंड (Switzerland) के बीच होने वाले क्वार्टरफाइनल की विजेता टीम से होगा।