4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup 2022: मेसी बनाम रोनाल्डो देखने के लिए बेकरार है यह पूर्व क्रिकेटर

भारत के पूर्व गेंदबाज़ प्रज्ञान ओझा ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 शुरू होने से पहले एक इच्छा जताई है।

less than 1 minute read
Google source verification
messi_vs_ronaldo.jpg

Lionel Messi vs Cristiano Ronaldo

दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबॉल (Football) का महाकुंभ यानि की फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) का 2022 एडिशन शुरू होने में सिर्फ 5 दिन बाकी है। 4 साल में एक बार होने वाला यह फुटबॉल वर्ल्ड कप इस साल 20 दिसंबर से कतर (Qatar) में शुरू हो रहा है, जो 18 दिसंबर तक चलेगा। फुटबॉल के इस वर्ल्ड कप का दुनियाभर में क्रेज़ है। ऐसे में भारतीय भी कहाँ इससे पीछे रहने वाले हैं। भारत के पूर्व स्पिन गेंदबाज़ प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) इस टूर्नामेंट को लेकर बहुत उत्साहित है।


मेसी बनाम रोनाल्डो देखने के लिए बेकरार है ओझा

ओझा ने बताया कि वह फीफा वर्ल्ड कप 2022 का लाइव एक्शन देखने के लिए कतर जा रहे है। उत्साहित ओझा ने इस बारे में कहा, "मैं फुटबॉल वर्ल्ड कप देखने के लिए कतर जा रहा हूँ। मुझे पुर्तगाल बनाम उरुग्वे के मैच का इंतज़ार है। इसमें मैं रोनाल्डो को भी देखने वाला हूँ। हालांकि मैं रोनाल्डो का बहुत बड़ा फैन नहीं हूँ, पर उन्हें लाइव देखना चाहता हूँ। मैं इस टूर्नामेंट में मेसी बनाम रोनाल्डो भी देखना चाहता हूँ। अर्जेंटीना बनाम पुर्तगाल, मुझे इस मैच का इंतज़ार है।"


यह भी पढ़ें- Kieron Pollard ने रिलीज़ होने के बाद लिया IPL से सन्यास, Mumbai Indians ने दी नई ज़िम्मेदारी

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग