22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Brazil vs Haiti: ब्राजील ने हैती को हराकर नॉकआउट्स का टिकट किया कंफर्म, मैथेउस कुन्हा ने दागे 2 गोल

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्डकप के ग्रुप C मुकाबले में मैथेउस कुन्हा और विनिसियस जुनियर के गोल की बदौलत ब्राजील ने हैती को 3-0 से हरा दिया।

2 min read
Google source verification
Matheus Cunha

मैथुअस कुन्हा गोल करने के बाद जश्न मनाते हुए (फोटो- FIFA World Cup)

FIFA World Cup 2026 Brazil vs Haiti: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप सी मुकाबले में ब्राजील ने शनिवार को हैती को 3-0 से हराकर नॉकआउट का टिकट कन्फर्म कर लिया। इस मुकाबले में ब्राजील के लिए मैथेउस कुन्हा ने 23वें और 36वें मिनट में गोल किया, तो पहले हाफ के खत्म होने से ठीक पहले विनीसियस जूनियर ने गोल कर टीम को 3-0 की बढ़त दिला दी।

दूसरे हाफ में हैती ने दी कड़ी टक्कर

दूसरे हाफ में कोई भी टीम एक भी गोल नहीं कर पाई और मुकाबला 3-0 के स्कोर के साथ ही खत्म हो गया। दुनिया की पांचवें नंबर की टीम ब्राजील को दूसरे हाफ में हैती ने कड़ी टक्कर दी। पहले हाफ के बाद दूसरे हाफ में ऐसा लग ही नहीं रहा था कि दुनिया की पांचवें नंबर की टीम दुनिया की 87वें नंबर की टीम से मुकाबला कर रही है। हैती ने दूसरे हाफ में अपने डिफेंस को मजबूत किया और ब्राजील को एक भी गोल करने नहीं दिया।

विनिसियस जुनियर का बड़ा कारनामा

विनिसियस जुनियर ने इस मुकाबले में पहले हाफ के ठीक खत्म होने से पहले गोल किया और अब वह वर्ल्डकप में नेमार के रिकॉर्ड से सिर्फ 4 गोल या गोल असिस्ट दूर हैं। नेमार के नाम वर्ल्डकप में 12 गोल असिस्ट है, जिसमें उन्होंने 8 गोल किए थे।

ग्रुप सी में ब्राजील के साथ मोरक्को और स्कॉटलैंड की टीमें भी हैं। मोरक्को ने भी दो में से एक मैच जीता है और एक ड्रॉ किया है, जिसकी वजह से वह अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। स्कॉटलैंड ने भी दो मैच खेले हैं, जिसमें उसे एक में जीत मिली और एक में हार का सामना करना पड़ा, जिसकी वजह से वह तीसरे स्थान पर है। हैती की यह लगातार दूसरी हार है और उसका टूर्नामेंट से बाहर होना तय है।

फीफा वर्ल्डकप 2026 का फॉर्मेट

आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 12 अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है। हर ग्रुप से 2 टीमें राउंड ऑफ 32 के लिए क्वालीफाई करेंगी, जबकि अपने अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 बेस्ट टीमें भी नॉकआउट्स में जाएंगी। इस तरह 24 टॉप 2 टीमें और 8 थर्ड प्लेस की बेस्ट टीमें राउंड ऑफ 32 में जाएंगी। चौथे स्थान पर रहने वाली सभी टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगी। इसके बाद एक दूसरे से नॉकआउट मैच खेलते हुए जीतने वाली 16 टीमें क्वार्टरफाइनल में जगह बनाएंगी और क्वार्टरफाइनल जीतने वाली टीमें अंतिम 4 में पहुंचेंगी।

अब ब्राजील का अगला मुकाबला 25 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 3:30 बजे होगा, तो वहीं हैती की टीम इसी दिन मोरक्को के सामने मैदान पर उतरेगी।