14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

France vs Spain Semifinal 2026: क्या गोल्डन बूट विनर एम्बापे फ्रांस को ले जाएंगे फाइनल में? 20 साल बाद स्पेन से महामुकाबला आज

FIFA World Cup, France vs Spain semifinal 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में आज डलास स्टेडियम में फ्रांस और स्पेन के बीच महामुकाबला होगा। 8 गोल दाग चुके किलियन एम्बापे के सामने स्पेन के लामिन यमाल की चुनौती होगी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jul 14, 2026

France vs Spain semifinal 2026, Kylian Mbappe golden boot, Lamine Yamal Spain football, FIFA World Cup 2026 Dallas Stadium, France vs Spain head to head, World Cup football semifinal today

फीफा वर्ल्ड कप 2026: फ्रांस बनाम स्पेन सेमीफाइनल (Photo - AI Generated)

FIFA World Cup, France vs Spain semifinal 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 का पहला और सबसे बड़ा सेमीफाइनल बुधवार देर रात 12:30 बजे डलास स्टेडियम में खेला जाएगा। पूरे 20 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में फ्रांस और स्पेन की टीमें आमने-सामने होने जा रही हैं। इस महामुकाबले में सबसे बड़ा सस्पेंस यही है कि क्या पिछले वर्ल्ड कप में गोल्डन बूट जीतने वाले फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बापे अपनी टीम को एक बार फिर फाइनल का टिकट दिला पाएंगे?

एम्बापे इस समय बेहद खतरनाक फॉर्म में हैं और मौजूदा वर्ल्ड कप में 8 गोल करके गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उनका साथ देने के लिए उस्मान डेम्बेले हैं, जो 5 गोल कर चुके हैं। फ्रांस का यह खतरनाक अटैक आज स्पेन के उस मजबूत डिफेंस से टकराएगा, जिसने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 1 गोल खाया है। स्पेन की उम्मीदें उनके 19 साल के स्टार खिलाड़ी लामिन यमाल और मिकेल मेरिनो पर टिकी हैं।

20 साल पुराना हिसाब और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

वर्ल्ड कप में इन दोनों टीमों की आखिरी भिड़ंत 2006 में हुई थी, जहां फ्रांस ने स्पेन को 3-1 से हराया था। अगर ओवरऑल रिकॉर्ड देखें तो दोनों के बीच कुल 38 मैच हुए हैं, जिसमें स्पेन ने 18 और फ्रांस ने 13 मैच जीते हैं, जबकि 7 मैच ड्रॉ रहे। आखिरी बार जब 2025 की नेशंस लीग में दोनों भिड़े थे, तब स्पेन ने फ्रांस को 5-4 से मात दी थी।

दोनों टीमों का अब तक का सफर: कोई नहीं हारा

फ्रांस का इस वर्ल्ड में दमदार प्रदर्शन रहा है। फ्रांस ने इस टूर्नामेंट में अपने सभी 6 मैच जीते हैं। उन्होंने इराक, नॉर्वे, स्वीडन, पैराग्वे और मोरक्को को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। अगर फ्रांस आज जीतता है, तो वह लगातार तीसरी बार (2018, 2022 और अब 2026) वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचेगा। फ्रांस अब तक 4 बार फाइनल खेल चुका है, जिसमें 2 बार वह चैंपियन बना है।

स्पेन भी इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारा है (5 जीत, 1 ड्रॉ)। स्पेन ने पुर्तगाल और बेल्जियम जैसी टीमों को बाहर का रास्ता दिखाया है। अगर स्पेन जीता, तो 2010 में चैंपियन बनने के बाद वह पहली बार वर्ल्ड कप के फाइनल में कदम रखेगा।

दोनों टीमों की संभावित स्टार्टिंग-11 (Possible XI):

फ्रांस: माइक मैग्नन, जूल्स कौंडे, उपामेकानो, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, चुआमेनी, एड्रियन रैबियो, उस्मान डेमबेले, एंटोनी ग्रीजमैन, बार्कोला, किलियन एम्बापे ।

स्पेन: डेविड राया, डैनी कार्वहाल, रॉबिन ले नॉर्मैंड, अयामेरिक लापोर्टे, मार्क कुकुरेला, रोड्रि, फैबियन रुइज, पेड्रि, लामिन यमाल, अल्वैरो मोराटा, निको विलियम्स।