3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

FIFA 2018 : पेनाल्टी रोकने वाले हैल्डोरसल ने मैच के बाद मेसी को लेकर दिया बड़ा बयान

लियोनेल मेसी की पेनाल्टी रोकने वाले आइसलैंड के गोलकीपर हेंस थोर हैल्डोरसल ने कहा कि मेसी को गोल न करने देना उनके लिए सपना सच होने जैसा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 17 Jun 2018, 11:41 AM IST

messi

पेनाल्टी रोकने वाले हैल्डोरसल ने मैच के बाद मेसी को लेकर दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली। फीफा विश्व कप का ग्रुप-डी का पहला मुकाबले अर्जेटीना और आइसलैंड के बीच खेला गया। इस मैच में आइसलैंड के गोलकीपर ने एक ऐसा कारनामा किया जिसके चलते अपने वर्ल्डकप डेब्यू मैच में ही आइसलैंड सुर्ख़ियों में आ गया। दरअसल इस मैच में हेंस ने मेसी की पेनाल्टी रोक ली जिसके चलते फीफा विश्व कप खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही अर्जेटीना को आइसलैंड ने 1-1 की बराबरी पर रोक दिया।

मेसी की पेनाल्टी रोक हीरो बने हेंस
अर्जेटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी की पेनाल्टी रोकने वाले आइसलैंड के गोलकीपर हेंस थोर हैल्डोरसल ने कहा कि मेसी को गोल न करने देना उनके लिए सपना सच होने जैसा है। अर्जेटीना के खिलाफ हैल्डोरसल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को एक अंक दिलाया। फीफा की आधिकारिक वेबसाइट ने हैल्डोरसल के हवाले से बताया, "पेनाल्टी को बचाना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। खासकर इसलिए क्योंकि इससे हमें एक अंक प्राप्त हुआ जो ग्रुप स्तर से आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।"

चालाकी दिखा रोकी पेनाल्टी
हैल्डोरसल ने कहा, "मैंने मेसी के पेनाल्टी की बहुत सारी क्लिप देखी जिससे मुझे यह एहसास हुआ कि वह मुझ से क्या उम्मीद कर रहे होंगे। मुझे लगा कि वह गेंद को मेरी दाईं ओर मारेंगे।" आइसलैंड का अगला मुकाबला गुरुवार को नाइजीरिया से होगा। बता दें लुज्निकी स्टेडियम में शनिवार को खेले गए इस मुकाबले में हैल्डोरसल ने कई शानदार बचाव किए, जिसमें 64वें मिनट में अर्जेटीना को मिली पेनाल्टी भी शामिल है। इस पेनाल्टी को विश्व के महान फुटबाल खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने लिया था लेकिन हैल्डोरसल ने अपनी दाईं ओर कूदते हुए मेसी को गोल से महरूम रखा।

डेब्यू मैच में ही जीता सब का दिल
अपना पहला विश्व कप खेल रही आइसलैंड ने अपने पर्दापण मैच में उम्मीद से बेहतर खेल दिखाते हुए सभी अनुमानों को गलत साबित किया और 2014 में फाइनल तक का सफर तय करने वाली अर्जेटीनी टीम को विजयी शुरुआत से वंचित रखा।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल