मेसी-नडाल और वेरस्टापेन लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित
नई दिल्लीPublished: Feb 21, 2023 10:14:00 am
Laureus World Sportsman of the Year award 2022 : लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर 2022 पुरस्कार के लिए घोषित किए गए नामांकित खिलाड़ियों में किलियन एम्बाप्पे, टेनिस के दिग्गज राफेल नडाल, मैक्स वेरस्टापेन, एनबीए चैंपियन स्टीफ करी, विश्व रिकॉर्ड धारक मोंडो डुप्लांटिस के साथ अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप खिताब दिलाने वाले लियोनेल मेसी शामिल किए गए हैं।


मेसी-नडाल और वेरस्टापेन लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए नामांकित।
Laureus World Sportsman of the Year award 2022 : लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर पुरस्कार के लिए घोषित किए गए नामांकित लोगों में किलियन एम्बाप्पे, टेनिस के दिग्गज राफेल नडाल, मैक्स वेरस्टापेन, एनबीए चैंपियन स्टीफ करी और पोल वॉल्ट विश्व रिकॉर्ड धारक मोंडो डुप्लांटिस के साथ अर्जेंटीना को फीफा विश्व कप खिताब दिलाने वाले लियोनेल मेसी शामिल किए गए हैं। लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्समैन ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित लोगों ने 2022 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। जबकि किलियन एम्बाप्पे की फाइनल में हैट्रिक ने उन्हें गोल्डनबूट दिलाया। विश्व कप के अग्रणी गोलस्कोरर को नडाल के साथ शॉर्टलिस्ट किया गया है। उन्होंने 2022 में ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस में जीत के बाद 22 खिताब के साथ पुरुषों के ग्रैंड स्लैम चैंपियन की सर्वकालिक सूची में शीर्ष पर समाप्त किया था।