3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोट के कारण बाहर हुआ ये दिग्गज, मौलाना ने कहा- रोजा तोड़ने की अल्लाह ने दी सजा

मिस्र के स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सलाह की चोट पर एक मौलाना ने अजीबोगरीब बयान दिया है। इनका कहना है कि सलाह को रोजा तोड़ने की सजा मिली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 31 May 2018, 8:56 PM IST

salah

चोट के कारण बाहर हुआ ये दिग्गज, मौलाना ने कहा- रोजा तोड़ने की अल्लाह ने दी सजा

नई दिल्ली। खेल की दुनिया में किसी खिलाड़ी का चोटिल होना कोई बड़ी बात नहीं मानी जाती। चोट खिलाड़ी के जीवन का एक अंग सा बन जाता है। भले ही टीम को किसी खिलाड़ी से कितनी भी उम्मीद हो लेकिन चोट के ऊपर किसी का वश नहीं चलता। अगले महीने से रूस में शुरू होने जा रहे फीफा विश्व कप से पहले मिस्र की टीम को भी चोट के कारण बड़ा झटका लग चुका है। टीम के स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सलाह चोट के कारण करीब तीन सप्ताह के लिए फुटबॉल से दूर हो चुके है। सलाह के चोटिल होने के चलते जहां पूरा मिस्र निराश है। वहीं एक ऐसे ही मौलाना है, जिनकी नजर में सलाह को लगी चोट अल्लाह के द्वारा दी गई सजा है। इन मौलाना महोदय का कहना है कि सलाह ने रोजा तोड़ने का गुनाह किया, इस लिए उसे ये सजा मिली।

चैंपियंस लीग के दौरान लगी थी चोट-
आपको बता दें कि सलाह को चोट यूऐफा चैंपियंस लीग के दौरान लगी थी। जिस मुकाबले में सलाह चोटिल हुए, उसमें लिवरपूल का सामना रियाल मैड्रिड के साथ हो रहा था। मैच के 31वें मिनट में सलाह कंधे में बल खेलते हुए गिर गए थे, जिसके कारण उनके चोट आ गई थी। चोट के कारण सलाह मुकाबले से बाहर होना पड़ा। जिसका खामियाजा लिवरपूल की टीम 1-3 से अंतर से मिली हार के साथ चुकाना पड़ा।

कुवैत के मौलाना का बेतूका बयान-
सलाह के चोटिल होने पर कुवैत के मौलाना मुबारक अल बथाली ने अजीबोगरीब टिप्पणी की। बथाली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि अल्लाह ने पवित्र महीने में मैच से पहले खाना खाने के लिए उसे (खिलाड़ी) सजा दी। उसे फाइनल मैच खेलना था, लिहाजा यह रोजा तोड़ने का वैध कारण नहीं है। सलाह ने पाप किया है। मौलाना ने आगे कहा कि यह मत समझो कि जीवन बहानों और प्रयासों से चलता है, बल्कि असल में यह सब तो अल्लाह के हाथ में है। ऐसे में यह चोट तुम्हारे लिए ठीक है।

मिस्र के मेसी है सलाह-
बता दें मोहम्मद सलाह को मिस्र का मेसी माना जाता है। सलाह के बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर मिस्र फीफा विश्व कप में क्वालीफाई कर सका था। आगे फीफा विश्व कप में भी सलाह के दम पर ही मिस्र विश्व कप में इतिहास रचने की उम्मीद पाले हुए है।

बड़ी खबरें

View All

फुटबॉल

खेल