9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA 2022: पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हरा रचा इतिहास, 16 साल बाद क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

पुर्तगाल की टीम ने कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल में शानदार जीत हासिल की। उसने स्विट्जरलैंड को 6-1 से रौंद दिया। पुर्तगाल के लिए मैच में गोंजालो रामोस ने तीन गोल किए। वह पहली बार शुरुआती एकादश में शामिल हुए। उन्हें रोनाल्डो की जगह उतारा गया।

less than 1 minute read
Google source verification
por.jpg

Portugal vs Switzerland FIFA World Cup 2022: कतर में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 के आखिरी प्री-क्वार्टर फाइनल मुक़ाबले में पुर्तगाल ने पेपे और गोंसालो रामोस के शानदार प्रदर्शन की मदद से स्विट्जरलैंड को 6-1 से हरा दिया। इस मैच में पुर्तगाल के नियमित कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो नहीं खेले। इसके बावजूद टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 16 साल बार क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

पुर्तगाल के लिए मैच में गोंजालो रामोस ने तीन गोल किए। वह पहली बार शुरुआती एकादश में शामिल हुए। उन्हें रोनाल्डो की जगह उतारा गया। उनके ऊपर भारी दबाव था, लेकिन रामोस ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया। रामोस ने 17वें, 51वें और 67वें मिनट में गोल किया। उनके अलावा पेपे ने 33वें, राफेर गुएरेरो ने 55वें और राफेल लियायो ने इंजरी टाइम (90+2वें मिनट) में गोल किया। रोनाल्डो को शुरुआती एकादश में नहीं रखा गया था। लेकिन रिप्लेसमेंट के दौरान 73वें मिनट में मैदान में उतारा था।

पुर्तगाल की टीम ने 16 साल के बाद अंतिम-8 में पहुंची है। पिछली बार 2006 में पुर्तगाल की टीम क्वार्टर फाइनल खेली थी। तब वह सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी। पुर्तगाल की टीम इस बार क्वार्टर फाइनल में मोरक्को के खिलाफ खेलेगी। मोरक्को ने प्री-क्वार्टर फाइनल में स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में हराया।

रोनाल्डो 2008 के बाद टीम में होने के बाद पहली बार किसी मेजर इवेंट में पुर्तगाल के लिए शुरुआती एकादश में नहीं थे। 31 मैचों के बाद यह पहली बार था जब रोनाल्डो के बिना पुर्तगाल मैदान में उतरा था। उनकी गौरमौजूदगी में 39 वर्षीय डिफेंडर पेपे ने टीम की कप्तानी संभाली। पिछली बार भी 14 साल पहले स्विट्जरलैंड के ही खिलाफ शुरुआती एकादश में नहीं थे।