
सऊदी
नई दिल्ली। दुर्घटना के खतरे से बाल-बाल बचते हुए सऊदी अरब फुटबाल टीम उरुग्वे के खिलाफ बुधवार को खेले जाने वाले मैच के लिए रोस्तोव पहुंची। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, जिस विमान में साउदी अरब की टीम सफर कर रही थी। उसके बाहरी पंख के एक हिस्से से धुंआ निकल रहा था।
विमान में लगी आग
वीडियो में यात्रा के दौरान विमान के एक पंख के एक हिस्से से धुंआ निकलता हुआ साफ नजर आ रहा है। उसमें आग लग गई थी, लेकिन किसी तरह विमान ने सही सलामत लैंडिंग की। रोसिया एयरलाइन ने कहा कि इसका एक कारण इंजन में खराबी बताया जा रहा है, लेकिन विमान के लैंड होने के बाद दोनों सही तरीके से काम कर रहे थे।
एयरलाइंस ने किया इंकार
इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है, जिसमें विमान के एक विंग में आग लगी नजर आ रही है। इस वीडियो को लोग इसी घटना से जोड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये विडियो विमान में बैठे किसी पैसेंजर ने बनाया है। दूसरी तरफ, एयरलाइंस ने विमान में आग लगने की घटना से साफ इनकार किया है। एयरलाइंस के मुताबिक, विमान से किसी पक्षी के टकराने से इंजन में खराबी आ गई थी।
पहले मैच में मिस्र को 1-0 से हराया
रोस्तोव-ऑन-डॉन हवाईअड्डे पर लैंड होने के बाद टीम की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई और इस बात की पुष्टि हो गई कि टीम के सभी खिलाड़ी सुरक्षित रूप से पहुंच गए हैं। सऊदी अरब की टीम को फीफा विश्व कप के अपने पहले मैच में रूस के खिलाफ 0-5 से हार का सामना करना पड़ा। उसका मुकाबला बुधवार को उरुग्वे से होगा, जिसने पहले ग्रुप मैच में मिस्र को 1-0 से हराया।
सभी खिलाड़ी सुरक्षित
बता दें, इस घटना के बाद सरकार की आेर से ट्विटर के जरिए एक बयान जारी किया गया, जिसमें बताया गया है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। सऊदी राष्ट्रीय टीम ने ट्विटर पर लिखा, सऊदी अरब फुटबॉल संघ सभी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि सऊदी के सभी राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरक्षित हैं।
Published on:
19 Jun 2018 05:18 pm
बड़ी खबरें
View Allफुटबॉल
खेल
ट्रेंडिंग
