4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विनसियस पर ‘रेसेस्ट कमेन्ट’ करना वेलेंसिया को पड़ा भारी, लगा 40 लाख का जुर्माना

विनसियस को रविवार को रियल मैड्रिड-वेलेंसिया के मैच में गोल के पीछे दर्शकों ने मंकी कहकर पुकारा था, जिसका विनसियस ने विरोध किया था। यह पहला मामला नहीं है जब विनसियस पर नस्ली टिप्पणी हुई है। यही नहीं स्पेनिश पुलिस ने इस मामले में सात दर्शकों को गिरफ्तार भी किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
vinis.png

स्पेनिश फुटबाल क्लब रियल मैड्रिड के ब्राजीली स्ट्राइकर विनसियस जूनियर पर नस्ली टिप्पणी के मामले में बड़ी कार्यवाही की गई है। वेलेंसिया पर लगभग 40 लाख रुपये (45 हजार यूरो) का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही अगले पांच मैचों में स्टेडियम के कुछ हिस्से को बंद रखने का प्रतिबंध लगा दिया गया है। वेलेंसिया ने इस प्रतिबंध का पुरजोर विरोध किया है। उनका कहना है कि यह अनुचित और अनुपातहीन" है।

विनसियस को रविवार को रियल मैड्रिड-वेलेंसिया के मैच में गोल के पीछे दर्शकों ने मंकी कहकर पुकारा था, जिसका विनसियस ने विरोध किया था। यह पहला मामला नहीं है जब विनसियस पर नस्ली टिप्पणी हुई है। यही नहीं स्पेनिश पुलिस ने इस मामले में सात दर्शकों को गिरफ्तार भी किया है।

स्पैनिश फ़ुटबॉल समिति ने मंगलवार देर रात वालेंसिया पर 45,000 यूरो ($ 48,500) का जुर्माना लगाया और सजा के तौर पर स्टेडियम के एक हिस्से को बंद करने का फैसला किया। स्पेन में नस्लवाद के एक मामले में यह अबतक की सबसे कड़ी सजा है।

22 वर्षीय ब्राजील फॉरवर्ड विनीसियस एक ब्लैक हैं और पांच साल पहले वे स्पेनिश क्लब से जुड़े थे। विनीसियस के साथ पहले भी कई बार नस्लवाद के मामले हो चुके हैं। उन्होंने स्पेन की नस्लवाद के खिलाफ कार्रवाई में कमी की भारी आलोचना की थी