
किनारे की मिट्टी बरसात में बहने से बढ़ी हादसों की आशंका
गाडरवारा-चीचली। जहां इस बार हुई लगातार एवं तेज बरसात ने डामर से बनी सड़कों का बुरी तरह कबाड़ा किया। वहीं सीमेंट सड़कों के किनारे की साइड पटटी की मिटटी के कटाव की समस्या भी जगह जगह देखने को मिल रही है। साइड सोल्डर के कटाव से लोगों को हादसों की आशंका बढ़ रही है। साथ ही आने जाने में परेशानी का सामना राहगीरों को करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी किसी बड़े चारपहिया वाहन को साइड देने की होती है। क्योंकि सड़क के किनारे इतने नीचे एवं गहरे होते हैं कि दोपहिया वाहन को सड़क के नीचे उतारने पर गिरने का भय बना रहता है। इसी प्रकार से चीचली नगरी में गणेश मंदिर से लेकर गैस ऐजेंसी तक रोड की दोनों तरफ के साइड सोल्डर, पट्टी बरसात में पूरी तरह से कट गई है। जिससे कि आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने बताया इस बारे में क्षेत्रीय पार्षद को कुछ दिन पहले अवगत करा दिया था। लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है, तथा रोड भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है एवं रोड पर गहरे गहरे गड्ढे भी हो गए हैं। जिससे लोगों को शासकीय अस्पताल, गैस ऐंजेसी, सनब्राइट स्कूल, छात्रावास एवं चीचली को जोड़ता हुआ यह मेनरोड ग्राम सूखाखैरी, आडेगांव, सिंहपुर, चारगांव मोहपानी, गोटीटोरिया, तेंदूखेड़ा एवं सैकड़ों गांव को चीचली से जोड़ता है। बता दें चीचली में सप्ताह में दो हाट बाजार भरते हैं। जिसमें दूर दूर के गांवों के लोग यहीं से आते जाते हैं। रोड एवं साइड पट्टी इतनी ज्यादा कट गई है। इससे लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगरवासियों एवं क्षेत्रीय जनों का नगर परिषद से अपेक्षा जताई है कि अतिशीघ्र रोड की पट्टी एवं रोड की मरम्मत कराई जाए। जिससे राहगीरों का आवागमन सुलभ हो सके।
Published on:
19 Oct 2019 06:29 pm
बड़ी खबरें
View Allगाडरवारा
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
