बीएसएनएल ने एक नया ऑफर पेश किया है, जिसके तहत ढेरों प्रीपेड प्लान्स पर प्रतिदिन 2GB डेटा अतिरिक्त दिया जा रहा है। ये प्लान्स 999 रुपये, 666 रुपये, 485 रुपये, 429 रुपये, 186 रुपये, 448 रुपये, 444 रुपये, 333 रुपये, 349 रुपये और 187 रुपये वाले हैं। वहीं, कंपनी का 999 रुपये का प्लान 180 दिनों की वैधता के साथ आता है। 666 रुपये का प्लान 129 दिनों की वैधता के साथ आ रहा है। वहीं, 485 रुपये के प्लान में 90 दिनों की वैधता मिल रही है।