अगर आप भी ये 5A को खरीदने का मन बना चुके है तो आज आपके लिए एक अच्छा मौका है क्योंकि आज ही से ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर इस फोन की सेल स्टार्ट हो रही है। यह सेल आज दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है और जिस हिसाब से इस फोन में फीचर और इसका प्राइज है उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि ये फोन कुछ ही समय में आउट ऑफ़ स्टॉक हो जाएगा। बता दें कि इस फोन के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज व 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,999 और 6,999 है ऐसे में ये आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।